A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान घायल हुए करणवीर बोहरा, डॉक्टर्स ने दी सर्जरी की सलाह

शूटिंग के दौरान घायल हुए करणवीर बोहरा, डॉक्टर्स ने दी सर्जरी की सलाह

करणवीर बोहरा इन दिनों रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट जुड़वा' की मेजबानी करते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह पिछले तीन सप्ताह से बिना आराम किए लगातार शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में करणवीर ने बताया है कि अब डॉक्टर्स ने उन्हें...

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता करणवीर बोहरा इन दिनों रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट जुड़वा' की मेजबानी करते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह पिछले तीन सप्ताह से बिना आराम किए लगातार शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में करणवीर ने बताया है कि अब डॉक्टर्स ने उन्हें टखने की सर्जरी की सलाह दी गई है। एक बयान के मुताबिक, "लंबे समय तक शूटिंग और ज्यादा वक्त तक खड़े रहने की वजह से उनके टखने की हड्डी में समस्या उत्पन्न हो गई है, जिस कारण उन्हें तेज दर्द और असहजता महसूस हो रही है।"

इस बारे में करणवीर का कहना है कि, "मैं शूटिंग के लिए घंटों भर खड़ा रहा, इसलिए तनाव से टखने की हड्डी विस्तापित हो हई, जिससे तेज दर्द हुआ। मुझे तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई है लेकिन काम की प्रतिबद्धताओं के कारण मैं अगले एक महीने तक सर्जरी नहीं करा सकूंगा, क्योंकि सर्जरी के बाद 10-15 दिनों के आराम की आवश्यकता है और अभी मैं ऐसा नहीं कर सकता।"

उन्होंने आगे बताया कि, "अस्थायी समाधान के लिए मुझे एक ही पैर पर खड़े रहने के लिए कहा गया है, जिससे और ज्यादा कोई नुकसान न हो।" (Video: जब शाहरुख ने घुटने पर बैठकर अनुष्का के लिए गाया 'लोलीपॉप लागेलू')

Latest Bollywood News