1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब शाहरुख ने घुटने पर बैठकर अनुष्का के लिए गाया 'लोलीपॉप लागेलू'

Video: जब शाहरुख ने घुटने पर बैठकर अनुष्का के लिए गाया 'लोलीपॉप लागेलू'

 Published : Aug 02, 2017 07:20 am IST,  Updated : Aug 02, 2017 07:20 am IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के सिलसिले में हाल ही में ये दोनों बनारस जा पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने...

anushka- India TV Hindi
anushka

वाराणसी: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी के सिलसिले में हाल ही में ये दोनों बनारस जा पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने अपनी गृहनगरी बनारस में किंग खान के साथ अनुष्का और इम्तियाज अली की शानों शौकत के साथ मेजबानी की। शाहरुख पहली बार वाराणसी पहंचे थे और ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन ने खुली बाहों के साथ सुपरस्टार का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन ने 'जब हैरी मेट सेजल' टीम का खुशी-खुशी अपने शहर में स्वागत किया। अपनी इस खुशी को व्यक्त करते हुए उन्होंने शेयर किया, "बनारस शहर में हैरी, सेजल और इम्तियाज का दिल खोल कर स्वागत है। फिल्म के लिए शुभकामनाएं। यूपी टूरिज्मआई एम एसआरके अनुष्काशर्मा मनोज तिवारी।"

शाहरुख खान ने कहा, "उप्र पर्यटन का शुक्रिया। काश मैं लंबे समय तक यहां रुक सकता। हम जल्द ही मिलेंगे और आतिथ्य का आनंद लेंगे।" मनोज तिवारी ने कहा, "फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की इस यात्रा को यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी।" शाहरुख ने अपने घुटने के बल पर बैठकर अनुष्का शर्मा के लिए भोजपुरी गाना 'लोलीपॉप लागेलू' गाया, जिसे पीछे से मनोज तिवारी अपनी आवाज में गुनगुना रहे थे, वहीं शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज ने बनारस की सड़कों पर प्रसिद्ध स्वादिष्ट 'ठंडा मीठा पान' का भी लुत्फ उठाया।

'जब हैरी मेट सेजल' की टीम फिल्म प्रचार के लिए देशभर का दौरा कर रही है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान एक टूरिस्ट गाइड के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का को इसमें एक गुजराती लड़की सेजल का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन