A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बबीता के बर्थडे पर करिश्मा-करीना का पोस्ट, अभिनेत्री ने कहा- लोलो और मैं आपको हमेशा परेशान...

मां बबीता के बर्थडे पर करिश्मा-करीना का पोस्ट, अभिनेत्री ने कहा- लोलो और मैं आपको हमेशा परेशान...

इस खास मौके पर दोनों बहनों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ पुरानी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं।

kareena kapoor and karisma share post on mother babita birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: KAREENA/KARISMA मां बबीता के बर्थडे पर करिश्मा-करीना का पोस्ट,  अभिनेत्री ने कहा- लोलो और मैं आपको हमेशा परेशान... 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर की मां बबीता का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर दोनों बहनों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ पुरानी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ ही ये भी बताया है कि वे अपनी मां से कितना प्यार करती हैं, क्योंकि वो उनकी दुनिया और ताकत हैं। 

करीना ने अपनी मां और बहन करीना के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'हमारी ताकत और दुनिया.. मेरी मां को हैप्पी बर्थडे। लोलो और मैं हमेशा आपको परेशान करेंगे, क्योंकि मां इसलिए ही होती हैं।'

करीना कपूर ने सैफ और तैमूर के साथ शेयर की छोटे बेटे की पहली झलक

करिश्मा ने शेयर किया वीडियो 

वहीं, करिश्मा ने मां के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुरानी तस्वीरों का कोलाज है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'हमारी मां को जन्मदिन की बधाई। हम आपको इतना प्यार करते हैं, जिसका वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता। रॉक करते रहिए।'

करीना ने शेयर की थी बेटे की तस्वीर 

आपको बता दें कि करीना ने इसी साल दूसरे बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर साझा की थी, लेकिन उन्होंने बेबीफेस इमोजी से बच्चे का चेहरा ढक दिया था। तस्वीर में करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान और दंपति का बड़े बेटे तैमूर न्यूबॉर्न बेबी को देख रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम इमेज के साथ कैप्शन लिखा, "मेरा वीकेंड इसी तरह का दिखता है.. आप लोग अपने बारे में बताएं?"

करीना और सैफ ने इस साल 21 फरवरी को तैमूर के बाद अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। कपल अब तक सार्वजनिक रूप से न्यूबॉर्न बेबी के बारे में कुछ भी साझा करने से बच रहे थे।

Latest Bollywood News