1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने सैफ और तैमूर के साथ शेयर की छोटे बेटे की पहली झलक

करीना कपूर ने सैफ और तैमूर के साथ शेयर की छोटे बेटे की पहली झलक

 Published : Apr 16, 2021 12:43 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 12:54 pm IST

शुक्रवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ अपने छोटे बेटे की पहली झलक को सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को चौंका दिया।

KAREENA KAPOOR- India TV Hindi
 करीना कपूर ने शेयर की अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR

शुक्रवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ अपने छोटे बेटे की पहली झलक को सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को चौंका दिया। करीना और सैफ अली खान ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया था। कुछ समय के लिए, करीना ने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखा था। हालांकि, आज, उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक को शेयर कर फैंस को  खुश कर दिया है।

इस तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा, मेरा वीकेंड्स ऐसा लग रहा है! आपका कैसा है?

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीना ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें हम सैफ और तैमूर को अपने परिवार के साथ नए मेहमान को देख सकते हैं। जहां सैफ को नवजात शिशु के साथ खेलते हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, वहीं तैमूर को अपने बच्चे के भाई को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। करीना ने अपने पति सैफ और तैमूर के साथ छोटे बेट की तस्वीर तो शेयर कर दी है, लेकिन इमोटिकॉन के साथ अपने नवजात शिशु के चेहरे को छिपा दिया है।

अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद, करीना कपूर खान को स्टार वर्सेज फ़ूड नाम के शो के सेट पर वापस से देखा गया। करीना ने एक खास एपिसोड की शूटिंग की, जिसमें वह पिज्जा बेक नजर आएंगी। एपिसोड में, वह बताताी नजर आएंगी कि प्रेग्नेंसी के उन्हें कौन सा खाना पसंद था। करीना बताती हैं कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान पिज्जा और पास्ता के लिए सबसे ज्यादा तरसती थीं। 

करीना कपूर ने कहा, "गर्भावस्था के दौरान मुझे पिज्जा और पास्ता की हमेशा लालसा रही है। ऐसी इच्छा मेरो दोनों बच्चों के होने के दौरान हुई है।'' 

यहां पढ़ें

'हाफ गर्लफ्रेंड' के बाद 'एक विलेन 2' में मोहित सूरी संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं अर्जुन कपूर

कियारा आडवाणी से 10 मिनट के लिए मिलना चाहता है उनका खास फैन, एक्ट्रेस का जवाब जीत लेगा दिल

एनिमेटेड सीरीज़ 'तारक मेहता का छोटा चश्मा' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन