नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत हाल ही में मम्मी-पापा बन गए हैं। इसकी पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। बच्ची ने शुक्रवार को जन्म लिया। दोनों ही परिवारों में इसे लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। शाहिद ने खुद ट्विटर पर यह खुशी साझा की थी। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट कर बताया, "वह आ गई है, हमें अपनी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।" यहां तक की उन्होंने ट्विटर पर उस डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया था जिसने मीरा की डिलीवरी की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने हैं। ऐसे में शाहिद और मीरा को ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इसे भी पढ़े:-
बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी हैं। ऐसे में शाहिद की खुशी उस समय दौगुनी हो गई जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर ने भी उन्हें पिता बनने की शुभकामनाएं दीं। खबरों के अनुसार शाहिद के पिता बनने की खबर सुनते ही करीना ने उन्हें एक मैसेज भेजा था। करीना खुद इस बात का खुलासा भी किया है।
करीना के अलावा बाकी सितारों ने भी शाहिद-मीरा को बधाइयां दीं। अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर कहा, "एक परी के जन्म पर बधाई शाहिद और मीरा। प्यारी बच्ची को ढेर सारा प्यार व आशीर्वाद।" उनकी पत्नी जेनेलिया ने ट्विटर पर लिखा, "बधाई शाहिद और मीरा। यह दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है.. बच्ची को ढेर सारा प्यार।"
फिल्मकार करण जौहर ने लिखा, "शाहिद और मीरा को ढेर सारी बधाई.. बच्ची को ढेर सारा प्यार।" वहीं, जैकलिन फर्नाडीस ने कहा, "मैं शाहिद और मीरा को उनके परिवार में नए सदस्य के आगमन पर बधाई देती हूं।"
बता दें करीना कपूर खुद भी प्रेग्नेंट हैं और दिसंबर तक वह भी खुशखबरी देने वाली हैं। हाल ही में बेबो लेक्मे फैशन वीक 2016 में अपने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक करती हुई नजर आई थीं। इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गई थीं।
Latest Bollywood News