1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने को लेकर करीना कपूर ने कही ये बात

प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने को लेकर करीना कपूर ने कही ये बात

 Published : Aug 23, 2016 01:52 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 01:52 pm IST

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन जहां इस दौरान कोई भी अभिनेत्री अपने काम से ब्रेक लेकर आराम करने के बारे में सोचती है वहीं करीना का कहना है कि वह इस दौरान भी अपना काम करना जारी रखेंगी।

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन जहां इस दौरान कोई भी अभिनेत्री अपने काम से ब्रेक लेकर कुछ वक्त आराम करने के बारे में सोचती है वहीं करीना का कहना है कि वह इस दौरान भी अपना काम करना जारी रखेंगी। करीना ने यहां संवाददाताओं को बताया, “मैं भाग्यशाली हूं। मैं किसी अन्य के लिए टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन मैं उम्दा भूमिकाएं चुनूंगी और करूंगी। मैं रात में आराम करती हूं और दिन में काम करती हूं।“

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में खबर आई थी कि करीना अपनी प्रेग्नेंसी के कारण रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली हिट हास्य फिल्म 'गोलमाल' श्रृंखला की चौथी फिल्म में अभिनय करती हुई नजर नहीं आएंगी। रोहित शेट्टी ने कहा था कि वह ‘गोलमाल 4’ के लिए करीना से संपर्क करने में हिचकिचा रहे हैं क्योंकि करीना मां बनने जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने रोहित ने पुष्टि की थी कि श्रृंखला की पूववर्ती दो फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री करीना 'गोलमाल 4' के एक विशेष गीत में नजर आएंगी।

इस बारे में पूछे जाने पर करीना ने कहा, “मैं उस बारे में फिलहाल नहीं सोच रही हूं। और रोहित को मुझसे क्यों डरना चाहिए। वास्तव में मुझे रोहित से डरना चाहिए। जिनके पास मेरे लिए भूमिका है, वे मेरे पास आ सकते हैं।“

इसके अलावा करीना आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन