नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज 37 साल की हो गई हैं। कपूर खानदान की लाडली बेटी करीना कपूर और पटौती खानदान की बहू करीना शादी से पहले कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनीं। सैफ से शादी करने से पहले करीना शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं। शाहिद और करीना का रिलेशनशिप काफी लंबा चला था, दोनों शादी भी करने वाले थे मगर ऐसा हो नहीं पाया और दोनों अलग हो गए। जब शाहिद और करीना रिलेशनशिप में थे उस वक्त का एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया। वीडियो में शाहिद और करीना एक दूसरे को पैशिनेटली स्मूच और किस करते नजर आ रहे थे।
कहा जा रहा था कि ये वीडियो करीना के फोन का है जिसे वो डिलीट करना भूल गई थीं और वो वीडियो इंटरनेट पर किसी ने वायरल कर दिया। उस वक्त इस वीडियो से काफी कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट हुई थी।
kareena kapoor mira rajput shahid kapoor kiss
शाहिद और करीना ने इस कॉन्ट्रोवर्सियल वीडियो पर चुप्पी साधे रही। आखिर कुछ वक्त में मामला ठंडा पड़ गया। शाहिद से अलग होने के बाद करीना सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप में आईं। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। शादी से पहले दोनों लिव इन में भी रहे। सैफ तलाकशुदा थे, उनके दो बच्चे भी थे, मगर करीना ने सैफ को ही अपने जीवनसाथी के रूप में चुना और 16 अक्टूबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली।
करीना के बाद प्रियंका से जुड़ा शाहिद का नाम
शाहिद ने जुलाई 2015 में शाहिद ने दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी कर ली। मीरा फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं।