A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार-करीना कपूर खान की फिल्म 'गुड न्यूज़' टली, इस दिन होगी रिलीज़

अक्षय कुमार-करीना कपूर खान की फिल्म 'गुड न्यूज़' टली, इस दिन होगी रिलीज़

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज़' को नई रिलीज़ डेट मिल गई है।

Kareena Kapoor Khan Akshay Kumar Good News will release on September 6- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan Akshay Kumar Good News will release on September 6

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज़' को नई रिलीज़ डेट मिल गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी हैं। फिल्म पहले 19 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से अक्षय और करीना चार साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

करण जौहर ने सोमवार को फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा- ''गुड न्यूज़ 6 सितंबर, 2019 को रिलीज़ होगी।''

इसके पहले उन्होंने ट्वीट किया था- ''आपको गुड न्यूज के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। देर आए दुरुस्त आए।''

खबरों के मुताबिक, यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय और करीना शादीशुदा कपल बने हैं, जो फैमिली प्लानिंग की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म फैमिली ड्रामा है। करीना और अक्षय ने साथ में 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'टशन', 'ऐतराज़' और 'बेवफा' में काम किया है।

फिल्म में दिलजीत और कियारा पंजाबी शादीशुदा कपल के रोल में होंगे, जो बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के साथ केप ऑफ गुड फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।

Also Read:

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' ट्रेलर रिलीज

शाहरुख खान की Don:The Final Chapter में नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख़्तर को नए चेहरे की तलाश

अमृता राव को देखते ही कपिल शर्मा ने कहा, 'मेरी शादी PR स्टंट थी'

Latest Bollywood News