A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर 1 साल पूरा होते ही शेयर किया ये VIDEO, सब दे रहे बधाई

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर 1 साल पूरा होते ही शेयर किया ये VIDEO, सब दे रहे बधाई

करीना कपूर खान को इंस्टाग्राम पर एक साल हो गया है। इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Kareena Kapoor Khan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR KHAN Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान को इंस्टाग्राम पर एक साल हो गया है। इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में करीना ने अपने उन सभी पोस्ट की झलकियां दिखाई हैं जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस छोटे से वीडियो में करीना ने सैफ और तैमूर के अलावा गर्ल गैंग के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों की झलक है।

हेमा मालिनी ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

365 दिन इंस्टाग्राम पर पूरे करने का करीना ने वीडियो एक खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर किया है। कैप्शन में करीना ने लिखा- 'आगे भी फन इसी तरह से जारी रहेगा।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी बनाया है। इस वीडियो के जरिए करीना ने अपने फैंस को ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा। 

बॉबी देओल 8 साल बाद करेंगे अब्बास-मस्तान के साथ काम, फिल्म 'पेंटहाउस' में आएंगे नजर

करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस ही नहीं कई सेलिब्रिटीज भी कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। करीना की ननद और सैफ की बहन सबा पटौदी ने करीना के इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी बनाया। साथ ही सबा ने कमेंट में लिखा- 'माशाअल्लाह।' 


 
इंस्ट्राग्राम पर करीना के एक साल में 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। करीना अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस उनके हर पोस्ट को खूब पसंद भी करते हैं। दूसरे बेटे के जन्म के बाद करीना ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में करीना कैप और गॉगल्स लगाए हुए नजर आई थीं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- 'ओ हैलो...आप सभी को बहुत मिस किया।' 

 

 

 

 
 

Latest Bollywood News