A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: करीना कपूर और सैफ अली खान ने सेलिब्रेट की 7वीं वेडिंग एनिवर्सिरी, तैमूर के साथ काटा केक

Pics: करीना कपूर और सैफ अली खान ने सेलिब्रेट की 7वीं वेडिंग एनिवर्सिरी, तैमूर के साथ काटा केक

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को एक-दूसरे का हाथ थामा था।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor- India TV Hindi
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor

बॉलीवुड दीवा करीना कपूर खान और नवाब पटौदी सैफ अली खान ने बीते बुधवार को 7वीं वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की। इस जोड़े ने 16 अक्टूबर 2012 को एक-दूसरे का हाथ थामा था। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग एनिवर्सिरी की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ केक काट रहे हैं। 
 
इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के फैन पेज ने सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। सैफ अली खान की गोद में तैमूर हैं और तीनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। दूसरी फोटोज में करीना और सैफ हार्ट शेप का केक काटते नज़र आ रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी बहन को वेडिंग एनिवर्सिरी की बधाई दी है। 

बता दें कि सैफ और करीना की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों के उम्र में 11 साल का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज' में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लाल सिंह चड्ढा' में भी दिखाई देंगी। 

सैफ अली खान की बात करें तो वो 'जवानी जानेमन', और 'भूत पुलिस' में दिखाई देंगे। 

Also Read:

Birthday Special: 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थीं स्मिता पाटिल, डेथ के बाद रिलीज हुईं 14 फिल्में​

Happy Birthday Simi Garewal: बोल्ड एक्ट्रेस से शानदार एंकर तक, ऐसा रहा सिमी ग्रेवाल का सफर​

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को पता चल गया कार्तिक-नायरा के रिश्ते का सच​

Latest Bollywood News

Related Video