करीना कपूर खान(Kareena kapoor Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग मुबंई में शुरू हो चुकी है। 'गुड न्यूज' में अक्षय और करीना के साथ कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बुधवार को करीना की कुछ फोटोज वायरल हुईं जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। जिसके बाद से उनके फैन्स सवाल करने लगे कि क्या करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं?
वायरल हुई फोटोज में करीना कपूर ग्रे कलर की टी-शर्ट और जॉगर पहनें नजर आ रही हैं। साथ ही ब्लैक और व्हाइट कलर की श्रग पहनी हुई हैं।
Image Source : Yogen shahKareena kapoor khan
Image Source : yogen shahKareena kapoor khan
Image Source : yogen shahKareena kapoor khan
खबरों के मुताबिक, यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय और करीना शादीशुदा कपल बने हैं, जो फैमिली प्लानिंग की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म फैमिली ड्रामा है। आपको बता दें करीना कपूर दोबारा प्रेग्नेंट नहीं हैं। फिल्म में अपने रोल के लिए उन्होंने नकली बेबी बंप लगाया है।
इसके बाद करीना कपूर सितंबर में 'तख्त' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। अपने रोल के बारे में करीना ने पीटीआई को बताया था कि उन्होंने पीरियड ड्रामा फिल्म में कभी काम नहीं किया है। यह काफी अलग रोल है। इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट होंगे। मैं करण के साथ बहुत समय से इस फिल्म के लिए काम कर रही हूं। साथ ही इस फिल्म के लिए मैं काफी एक्साइटिड हूं।
तख्त में करीना कपूर के साथ रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
अक्षय कुमार और शाहरुख खान 22 साल बाद इस फिल्म में साथ आ सकते हैं नजर
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का पहला गाना 'सानू केहेंदी' हुआ रिलीज, देखे वीडियो
Latest Bollywood News