A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day Kareena: पिता नहीं चाहते थे बेटी बने एक्ट्रेस, मां ने छोड़ दिया था घर

Happy B’day Kareena: पिता नहीं चाहते थे बेटी बने एक्ट्रेस, मां ने छोड़ दिया था घर

करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। करीना हिन्दी सिनेमाजगत में अपने बेहतरीन अभिनय, छरहरी काया और 'जीरो फिगर' से लाखों को अपना दीवाना बनाया हैं।

kareena

करीना अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाती रही हैं। उनके प्रशंसकों की आज लंबी कतार है। 'बेबो' के प्रेम के चर्चे भले ही अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रहे हों, लेकिन उन्होंने घर बसाया अभिनेता सैफ अली खान के साथ और पटौदी खानदान की बेगम बन गईं।

करीना ने सैफ अली खान के साथ पांच साल प्रेम संबंध में रहने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी कर ली। करीना बेबी बंप होने के बावजूद हाल ही में लक्मे फैशन वीक के दौरान शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर चलीं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग पूरी कर रही हैं।

Latest Bollywood News