A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुआ खुलासा, इसलिए करीना ने ठुकरा दी शाहरुख की फिल्म

हुआ खुलासा, इसलिए करीना ने ठुकरा दी शाहरुख की फिल्म

शाहरुख खान इन अपनी आगामी फिल्म 'जब हेरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके बाद वह फिल्मकार आनंद एल राय की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभाती हुी दिखाई देंगी। बता दें..

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन अपनी आगामी फिल्म 'जब हेरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके बाद वह फिल्मकार आनंद एल राय की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभाती हुी दिखाई देंगी। बता दें कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस थी। (अब सलमान खान निभाने जा रहे हैं 75 साल के बूढ़े का किरदार!

इस फिल्म के लिए आनंद एल राय की पहली पसंद अनुष्का नहीं बल्कि करीना कपूर खान थीं और अनुष्का के किरदार को पहले करीना कपूर खान निभाने वालीं थीं। आनंद एल राय चाहते थे कि करीना उनकी फिल्म में लीड किरदार निभाएं और जब उन्होंने करीना को फिल्म का ऑफर दिया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया, क्योंकि करीना की शूटिंग डेट्स उनकी आने वाली फिल्म 'वीर दी वेडिंग' से क्लैश कर रही थीं और इसका दूसरा कारण यह भी है कि करीना मां बनने के बाद तुरंत शूटिंग शुरू नहीं करना चाहती थीं। करीना की न के बाद आनंद ने इस रोल के लिए अनुष्का से बात की और अनुष्का ने तुरंत हां कर दी।

इल फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रॉडक्शन प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बोने आदमी का किरदार निभाएंगे। फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है कि शाहरुख की इस फिल्म में अब सलमान खान एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है।

Latest Bollywood News