A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना ने बताया करण जौहर की इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहा है उनका बेटा तैमूर

करीना ने बताया करण जौहर की इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहा है उनका बेटा तैमूर

करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान दोनों ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुकात रखते हैं। ऐसे में लोग उम्मीद करते हैं कि उनके बच्चे भी फिल्मी दुनिया में कदम रखें।

taimur- India TV Hindi
taimur

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान दोनों ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुकात रखते हैं। ऐसे में लोग उम्मीद करते हैं कि उनके बच्चे भी फिल्मी दुनिया में कदम रखें। हाल ही में सैफ की बेटी सारा अली खान को लेकर निर्देशक अभिषेक कपूर ने घोषणा की थी कि उनकी फिल्म 'केदारनाथ' से सारा सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट डेब्यू करेंगी।

सैफ और करीना के बेटे तैमूर के डेब्यू को लेकर भी लोगों में क्रेज है। तभी तो करीना ने तैमूर के डेब्यू की भी घोषणा कर दी। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना से पूछा गया कि उनका बेटा तैमूर बॉलीवुड में कब आएगा। इस पर करीना ने कहा, ‘’मैंने करण जौहर से बात की है। करण जब ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10’ बनाएंगे तो मेरा बेटा तैमूर उसमें हीरो होगा।‘’ करीना ने आगे कहा कि करण के भी दो बच्चे हैं यश और रूही, तीनों की तिकड़ी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10’ में जमेगी।

​करीना और तैमूर की ये तस्वीर हो रही  है वायरल 

करीना ने भले ही ये बात मजाक में कही हो लेकिन सोचिए अगर वाकई ऐसा हो जाए तो कितना इंट्रेस्टिंग होगा। वैसे नन्हें तैमूर को फिल्मों में देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

आपको बता दें, करण जौहर ने साल 2012 में अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से तीन नए स्टार्स को लॉन्च किया था। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा। तीनों आज फिल्म इंड्रस्ट्री में काफी नाम कमा रहे हैं।

​तैमूर को लेकर सैफ-करीना में हो रही है लड़ाई

करण ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ बनाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं।​

Latest Bollywood News