1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर को लेकर हो रही है मम्मी करीना और पापा सैफ की लड़ाई, जानिए क्या है वजह?

तैमूर को लेकर हो रही है मम्मी करीना और पापा सैफ की लड़ाई, जानिए क्या है वजह?

 Published : Jun 21, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 01:35 pm IST

करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान में इन दिनों तैमूर को लेकर जंग छिड़ी है। जंग भी बहुत प्यारी है, जिसे सुनकर आप मुस्कुरा उठेंगे।

taimur ali khan- India TV Hindi
taimur ali khan

नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान में इन दिनों तैमूर को लेकर जंग छिड़ी है। जंग भी बहुत प्यारी है, जिसे सुनकर आप मुस्कुरा उठेंगे। एक इंटरव्यू में करीना ने खुलासा किया कि तैमूर के लुक की वजह से उनकी और सैफ की बहस हो जाती है। करीना मानती हैं कि तैमूर में उसके नाना रणधीर कपूर की छवि दिखती है और उसकी आंखें करिश्मा की तरह नीली हैं। वहीं सैफ मानते हैं कि उनका बेटा उनके परिवार पर गया है।

taimur ali khan
taimur ali khan

10 दिसंबर 2016 को जन्मे तैमूर अभी सिर्फ 6 महीने के हैं। करीना का मानना है कि तैमूर की शक्ल अभी बदलती रहती है। उसमें कपूर और पटौदी दोनों की छवि नजर आती है।

करीना और तैमूर की ये क्यूट तस्वीर हो रही है वायरल 

taimur ali khan
taimur ali khan

हाल ही में रणबीर कपूर ने भी कहा था कि टीवी और अखबारों में तैमूर की तस्वीर देखकर वो भी अपने भांजे को नहीं पहचान पाते हैं।

​तैमूर का नाम बदल सकते हैं सैफ अली खान

फिल्मों की बात करें तो करीना जल्द ही सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए करीना अपना वेट भी कम कर रही हैं। इस वजह से अक्सर करीना जिम के बाहर नजर आ जाती हैं। कभी-कभी मां करीना के साथ बेटे तैमूर भी नजर आ जाते हैं।

​देखिए, सैफ-करीना के साथ बेटे तैमूर की कुछ तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन