मुंबई: करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा को प्रपोज किया है और शादी के लिए कहा है। करिश्मा कपूर ने दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सगाई की बधाई दी है। करिश्मा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें अरमान अनीसा को प्रपोज करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अरमान और अनीसा करिश्मा कपूर के साथ पोज देते भी दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वो ग्रूम टू बी बनकर केक काटते दिख रहे हैं। करिश्मा कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- सिर्फ प्यार।
Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra
तस्वीरों में अनीसा फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने भी फ्लोरल प्रिंट का ही ड्रेस पहना है।
Armaan Jain engaged to girlfriend Anissa Malhotra
अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा कई सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की रिश्तों की खबर पहले 2014 में आई थी, उस वक्त अरमान ने इन खबरों को अफवाह बताया था। हालांकि अनीसा कई बार करीना और करिश्मा संग पार्टी एन्जॉय करती दिखती रहती थीं।