A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: कार्तिक आर्यन का फैन मोमेंट... जब अमिताभ बच्चन ने सामने खड़े होकर दिया ऑटोग्राफ

Watch: कार्तिक आर्यन का फैन मोमेंट... जब अमिताभ बच्चन ने सामने खड़े होकर दिया ऑटोग्राफ

कार्तिक जल्द ही 'लव आजकल 2', 'भूल भुलैया 2', 'दोस्ताना 2' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

अमिताभ बच्चन और कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और कार्तिक आर्यन

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बहुत बड़े फैन हैं। हाल ही में उन्हें Big B के साथ एक विज्ञापन शूट करने का मौका मिला, जिसे कार्तिक ने एक सपने के पूरा होने जैसा बताया। अब कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सीनियर बच्चन उन्हें ऑटोग्राफ देते नज़र आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आज खुश तो बहुत होगे तुम!! डाई हार्ड फैन मोमेंट.. अमिताभ बच्चन के बगल में खड़े होकर उन्हें मेरे लिए ऑटोग्राफ देते हुए देखना... आपके साथ शूट के समय बिताया गया समय बेहद अद्भुत रहा.. लेकिन सर ये दिल मांगे मोर... लव यू सर!!'

इससे पहले कार्तिक ने अमिताभ संग फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनकी बकेट लिस्ट में शामिल था। उनका यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। 

खबरें हैं कि दोनों कलाकार एक दिन पहले मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। इस विज्ञापन में बीग बी के डुप्लीकेट भी नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की जल्द ही कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें 'लव आजकल 2', 'भूल भुलैया 2', 'दोस्ताना 2' और 'पति पत्नी और वो' फिल्में शामिल हैं।

Also Read:

Howdy Modi: पीएम मोदी के मुरीद हुए बॉलीवुड सेलेब्स, सलमान खान से ऋषि कपूर तक ने की तारीफ

Box Office Collection Day 3: 'द जोया फैक्टर' और 'प्रस्थानम' को पीछे छोड़ 'पल पल दिल के पास' निकली आगे

Latest Bollywood News

Related Video