A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन से मिलकर इतनी खुश हुई फैन कि खींच दिए उनके गाल, वायरल हुआ वीडियो

कार्तिक आर्यन से मिलकर इतनी खुश हुई फैन कि खींच दिए उनके गाल, वायरल हुआ वीडियो

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनकी फैन उन्हें मिलकर इतनी खुश हो जाती हैं कि उनके गाल खींचने लगती हैं।

Kartik aaryan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Kartik aaryan

कार्तिक आर्यन(Kartik aaryan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग करने के लिए लखनऊ गए हुए हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। शूटिंग से समय मिलने पर कार्तिक अक्सर मिल लेते हैं। कार्तिक से मिलकर उनकी फैन्स बहुत खुश हो जाती हैं। कार्तिक की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनकी फैन उनसे मिलकर इतनी खुश हो जाती है कि उनके गाल खींचने लगती है।

लखनऊ में कार्तिक अपने फैन्स से मिले। जहां कई फैन्स ने उनके साथ सेल्फी ली। इसी बीच उनकी फैन्स उन्हें देखकर इतनी खुश हो गई की उनके गाल खींचने लगती हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- यह चिकी था। अगर किसी ने दोबारा मेरे गाल खींचे तो मैं इस डेयर गेम के लिए आपको जिम्मेदार ठहराहूंगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन पति पत्नी और वो के बाद जाह्नवी कपूर के साथ दोस्ताना 2 में नजर आएंगे। कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Also Read:

रियल लाइफ में कैसे रहते हैं कार्तिक आर्यन... अब इसके जरिए जान पाएंगे एक्टर के पर्दे के पीछे की जिंदगी

'हीरो को भी डर लगता है, वो भी कांपता है', अंधाधुन ने यही दिखाया और जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Latest Bollywood News