1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने अपनी सेल्फी शेयर करके फैंस से पूछा मजाकिया सवाल, पूछा- उठ जाऊं या...

कार्तिक आर्यन ने अपनी सेल्फी शेयर करके फैंस से पूछा मजाकिया सवाल, पूछा- उठ जाऊं या...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को एक मजाकिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र फिलहाल लॉकडाउन से गुजर रहा है या नहीं। 

कार्तिक आर्यन ने अपनी सेल्फी शेयर करके फैंस से पूछा मजाकिया सवाल, पूछा- उठ जाऊं या...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KARTIKARYAN कार्तिक आर्यन ने अपनी सेल्फी शेयर करके फैंस से पूछा मजाकिया सवाल, पूछा- उठ जाऊं या...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को एक मजाकिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र फिलहाल लॉकडाउन से गुजर रहा है या नहीं। 

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर नींद से उठने के बाद एक तस्वीर के साथ मजाक के लहजे में कैप्शन लिखते हुए कहा, "उठ जाऊं या हो रहा है लॉकडाउन।"

शेखर कपूर को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, ट्वीट कर लिखा- उम्र के हिसाब से उसका दिमाग बहुत शार्प था

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी फिल्म धमाका इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह भूल भूलैया 2 में नजर आने वाले हैं।

तारक मेहता... में ट्विस्ट के साथ हुई दयाबेन की वापसी, डायरेक्टर असित मोदी ने किया बताया 

महाराष्ट्र कोरोना वायरस के बेकाबू होते रफ्तार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में पाबंदियां बढ़ा दी हैं। मंगलवार को राज्य को संबोधित करते हुए CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि जरूरी काम के अलावा महाराष्ट्र में सबकुछ बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कल रात 8 बजे से 'ब्रेक द चेन' अभियान शुरू होगा। बुधवार रात 8 बजे से पूरे राज्य में धारा 144 लागू हो जाएगी। फिर जनता कर्फ्यू जैसा लगेगा।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News