1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘प्यार का पंचनामा’ के अभिनेता कार्तिक आर्यन अब बेचेंगे डिओ

‘प्यार का पंचनामा’ के अभिनेता कार्तिक आर्यन अब बेचेंगे डिओ

'प्यार का पंचनामा' से चर्चित बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को ऑल परफ्यूम नो गैस डिओडोरेंट श्रेणी में अग्रणी ब्रांड एनवी-1000 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

kartik aaryan- India TV Hindi
kartik aaryan

मुंबई: 'प्यार का पंचनामा' से चर्चित बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को ऑल परफ्यूम नो गैस डिओडोरेंट श्रेणी में अग्रणी ब्रांड एनवी-1000 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। कंपनी ने एनवी 1000 ब्रांड के अंतर्गत पुरुष और महिलाओं के लिए क्रिस्टल श्रृंखला बाजार में उतारी है, जो उनका साल 2016 का केन्द्रित ब्रांड होगा। पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की अग्रणी निर्माता कंपनी वनेसा केयर द्वारा विकसित एनवी-1000 पुरुषों के लिए एक बहुत ही रोमांचक, नया और बिना गैस वाला शुद्ध परफ्यूम डिओडोरेंट है।

इसे भी पढ़े:- सिनेमाजगत में कदम रखेंगी सिंगर नीति मोहन!

कार्तिक आर्यन ने कहा, "मैं तो बस क्रिस्टल क्लियर (स्पष्ट) के विचारों और प्रदर्शन करने में विश्वास करता हूं। एनवी 1000 मेरी धारणा को भी दर्शाता है। हाल ही में लॉन्च हुए एनवी 1000 क्रिस्टल परफ्यूम बॉडी स्प्रे का एक शानदार रेंज है, जो एक बहुत ही जवां अपील वाला मनमोहक खुशबू है।"

उन्होंने कहा, "मैं एनवी 1000 ब्रांड के साथ जुड़ने से बहुत खुश हूं और देश के युवाओं के साथ ब्रांड को जोड़ने के लिए मैं अपना योगदान तलाश रहा हूं। एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में एनवी 1000 ब्रांड मेरे पहले ब्रांड में से है और मुझे यकीन है कि हम एक साथ काफी मजा करने जा रहे हैं।"

वनेसा केयर के निर्देशक सौरभ गुप्ता ने कहा, "हमारा ध्यान एनवी 1000 ब्रांड को आज के युवाओं के साथ जोड़ने का है, जो कार्तिक पर फिट बैठता है। कार्तिक सही मायने में आज के युवाओं के बीच एक सुपरस्टार हैं, जो अपने व्यवहार के लिए लड़कों और लड़कियों के बीच लोकप्रिय हैं।"

Latest Bollywood News