1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिनेमाजगत में कदम रखेंगी सिंगर नीति मोहन!

सिनेमाजगत में कदम रखेंगी सिंगर नीति मोहन!

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2016 04:57 pm IST,  Updated : Feb 18, 2016 04:58 pm IST

कई मशहूर गीतों को अपनी सुरीली आवाज दे चुकी गायिका नीति मोहन ऑफर मिलने पर बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के जौहर दिखाने को तैयार हैं।

neeti- India TV Hindi
neeti

मुंबई: कई मशहूर गीतों को अपनी सुरीली आवाज दे चुकी गायिका नीति मोहन ऑफर मिलने पर बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के जौहर दिखाने को तैयार हैं। नीति ने 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के गीत 'इश्क वाला लव' से बतौर गायिका बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। नीति 'तूने मारी एंट्री' और 'इंडिया वाले' जैसे तमाम हिट गाने गा चुकी हैं।

इसे भी पढ़े:- सनी लियोन पर तीखे सवाल से भड़का बॉलीवुड, जानिए क्‍या है विवाद?

नीति मोहन इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' में भी नजर आ चुकी हैं लेकिन उनका कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद अभिनेत्री बनने का नहीं था।

नीति ने पीटीआई भाषा से कहा, "मैंने उस फिल्म में काम इत्तेफाक से किया था। ऐसा नहीं था कि मुझे अभिनेत्री बनना था। मैंने दिल्ली में थिएटर किया है। मुझे हमेशा लगता है कि एक कलाकार के तौर पर आपके अंदर संगीत, नृत्य और अभिनय का जौहर आ जाता हैं। यह एक रचनात्मक प्रक्रिया है।"

उन्होेंने कहा, "मैं फिल्में करने को तैयार हूं लेकिन इसको लेकर अभी कोई विचार मेरे पास नहीं है। मोहित चौहान हमेशा मजाकिया तौर पर कहते रहते हैं कि मुझे टीवी धारावाहिकों के कई ऑफर मिल सकते हैं।"

नीति 'ये है आशिकी' शो के टाइटल सॉन्ग में मोहित चौहान के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों ने एक साथ इस शो के लिए एक वीडियो शूट किया है और साथ ही यह दोनों इस श्रृंखला के कुछ धारावाहिकों में भी नजर आएंगे।

नीति चैनल वी के शो पॉपस्टार की विजेता रह चुकी हैं और इसके साथ ही वह पॉप ग्रुप 'आसमां' की सदस्य भी रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन