1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन पर तीखे सवाल से भड़का बॉलीवुड, जानिए क्‍या है विवाद?

सनी लियोन पर तीखे सवाल से भड़का बॉलीवुड, जानिए क्‍या है विवाद?

 Published : Jan 19, 2016 10:12 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 10:14 pm IST

बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वालीं सनी लियोन को इंडस्ट्री में लगभग 4 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वालीं सनी लियोन को इंडस्‍ट्री में लगभग 4 साल से ज्‍यादा का वक्त हो गया है। एक पोर्न स्‍टार से लेकर बॉलीवुड में खुद को स्‍थापित करने तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। सनी की आगामी फिल्म 'मस्तीजादे' एक सेक्स-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में तुषार कपूर और वीर दास अहम किरदार में नज़र आएंगे। 'मस्तीजादे' के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त सनी से मीडिया में दिए गए एक इंटरव्‍यू के दौरान उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जिससे लगा कि उन्‍हें नीचा और कमतर दिखाने की कोशिश की जा रही है।  लेकिन सनी ने जिस अंदाज में जवाब दिया उसकी तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

इसे भी पढ़े:- Big Boss 9: OMG सनी लियोन ने की शो में वापसी

तीखे सवाल पर सनी का नरम जवाब:

1. आप मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम करना चाहती हैं ,लेकिन आपके पोर्न स्टार इमेज की वजह से आमिर आपके साथ काम नहीं करना चाहते। क्या आप अपनी इस इमेज से खुश हैं?

जवाब: “मेरी पास्ट इमेज की वजह से वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं आमिर की फैन हूं और उनकी फिल्में देखती हूं। मैं रियलिटी पर विश्वास करती हूं।  आज नहीं तो कल मुझे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा।“

2. क्या आप बीते समय में हुई गलती (पोर्न स्टार होने पर) को हटाना चाहेंगी?

जवाब: “नहीं, जो मैंने किया है, वही 100% करना चाहूंगी। मुझे किसी बात का कोई दुःख नहीं है। मैंने जिंदगी में जो भी किया है, उसी वजह से आज इस जगह पर बैठी हूं।“

अगली स्लाइड में जानिए बॉलीवुड की प्रतिक्रिया:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन