1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 28, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 04:55 pm IST

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का ऐलान हो गया है। UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें पूरा प्रोसेस।

यूपी होमगार्ड परीक्षा...- India TV Hindi
यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हुआ। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। अभ्यर्थी Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा के जरिए कुल 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य यूपी में होम गार्ड के 41 हजार 424 पदों को भरना है।

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले नीचे दिए गए Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुलकर आए पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें। इसके बाद साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे प्रिंट कर सकते हैं और भविष्य में जरूरत के लिए डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें।

25, 26 और 27 अप्रैल को हुई थी लिखित परीक्षा

गौरतलब है कि यूपी होमगार्ड की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल, 2026 को आयोजित हुई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट लिखित परीक्षा में मिले अंकों और यूपी सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी के आधार पर तैयार की गई है।

वैकेंसी से ढाई गुना से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने अगले चरण, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट शामिल हैं, के लिए 1 लाख 7 हजार 221 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। यह संख्या होमगार्ड की टोटल वैकेंसी की संख्या से करीब 2.5 गुना है। हालांकि, अभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की डेट की घोषणा नहीं हुई है। इसका ऐलान UPPRPB की वेबसाइट पर अलग से किया जाएगा।

UPPRPB जारी करेगा अगले फेज का शेड्यूल

UPPRPB ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए रिजल्ट को ध्यान से देखें। अगले फेज के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के शेड्यूल की जानकारी केवल ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ही मिलेगी। कैंडिडेट्स के लिए सलाह है कि वे रिक्रूटमेंट प्रक्रिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट और आगे के निर्देशों को जानने के लिए नियमित तौर पर uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहें।

ये भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड स्थाई नौकरी है? कितने घंटे की होती है ड्यूटी? बनना है होमगार्ड तो जान लें ये जरूरी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन