1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर मामले पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने की EXCLUSIVE बात, बोले- चंपत राय पर इस्तीफे का कोई दबाव नहीं था

राम मंदिर मामले पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने की EXCLUSIVE बात, बोले- चंपत राय पर इस्तीफे का कोई दबाव नहीं था

 Reported By: Amit Palit Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 28, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 03:59 pm IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इंडिया टीवी से विस्तृत बात की है। उन्होंने चंपत राय को लेकर भी अपने विचार रखे।

VHP- India TV Hindi
VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। उन्होंने चंपत राय को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने खुद इस्तीफा दिया, उन पर इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था।

आलोक कुमार ने कहा, "चंपत राय ने 4 बड़े कदम उठाए। अनियमितताओं पर SIT बनवाई गई। चंपत राय ने खुद से पूछताछ शुरू कराई। ट्रस्ट ने FIR कराकर जांच कराने को कहा। FIR के बाद जांच में राम मंदिर ट्रस्ट का सहयोग मिला। 

चंपत राय ने खुद इस्तीफा दिया। दोषियों को पकड़ना ही ट्रस्ट की प्राथमिकता है। इस्तीफा देना चंपत राय का अच्छा कदम है। इस्तीफे का चंपत राय पर कोई दबाव नहीं था।"

विरोधियों पर साधा निशाना

अलोक कुमार ने विरोधियों पर निशाना भी साधा। आलोक ने कहा, "जो दल इस्तीफा मांग रहे थे, वहां इस्तीफे की परंपरा नहीं है। केजरीवाल का शराब घोटाले में नाम आया, इस्तीफा नहीं दिया। राजीव गांधी का बोफोर्स में नाम आया, इस्तीफा नहीं दिया। सोनिया, राहुल का नाम नेशनल हेराल्ड केस में है, सोनिया, राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। सोनिया, राहुल गांधी ने भी इस्तीफा नहीं दिया। चंपत राय ने खुद इस्तीफा दिया है।"

आलोक कुमार ने चंपत राय के VHP उपाध्यक्ष रहने पर भी बयान दिया और कहा, "सिचुएशन के हिसाब से फैसला लेंगे। मंदिर से चोरी का अमाउंट जांच में सामने आएगा। चंदा चोरी हजारों करोड़ की कहना सही नहीं है। सोने-चांदी को कोषाध्यक्ष ने सुरक्षित बताया है। काकभुशुंडी और धनुष बाण सुरक्षित हैं।"

आलोक कुमार ने कहा, "सोने-चांदी पर बयान किस आधार पर दिए जा रहे। कानून में अफवाहें फैलाना अपराध है। हजारों करोड़ की चोरी कहने वालों से आधार पूछा जाए। अफवाह फैलाने वालों पर भी FIR दर्ज की जाए। चोरी किए एक-एक पैसे को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।"

टिन्नू यादव को लेकर भी बोले आलोक कुमार

आलोक कुमार ने कहा, "टिन्नू यादव को चंपत राय ने नहीं बचाया। टिन्नू को बचाया होता तो गिरफ्तार क्यों होता। ड्राइवर का दोष मालिक पर मढ़ना सही नहीं है। टिन्नू पर आरोप लगने पर अरेस्ट किया गया। चंतय राय खुद पर लगे आरोपों की जांच में सहयोग करेंगे। सबकी जांच कर लो, जो दोषी हो उसे सज़ा दो।"

आलोक कुमार ने कहा, "ट्रस्ट ने तुरंत 2 तरह की कार्रवाई की। सभी को बुलाकर पूछताछ की गई। घरों से पैसा रिकवर भी किया। लगभग 80 लाख रुपए बरामद किए। थोड़ा सा सोना-चांदी भी बरामद किया। सीएम से SIT जांच की मांग की।
कार्रवाई ना करने का आरोप गलत है। 

ये भी पढ़ें- 

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के घर पुलिस ने की रेड; जुटाए सबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।