1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा, सामने आया वीडियो

यूपी के कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा, सामने आया वीडियो

 Published : Jun 29, 2026 05:09 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 05:37 pm IST

ये एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। महिला ट्रेनी पायलट हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल ट्रेनी पायलट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश- India TV Hindi
ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये हादसा कासगंज के क्यामपुर बहेडिया भड़रिया क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

महिला ट्रेनी पायलट घायल

जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट में महिला ट्रेनी पायलट सवार थीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल पायलट को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे को देखने के लिए लोगों की इकट्ठा हुई भारी भीड़

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। क्रैश हुए एयरक्राफ्ट को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। एयरक्राफ्ट दुर्घटना की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को दे दी गई है। 

दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच

प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण से दुर्घटना हुई है। इसकी जांच की जा रही है। ये एयक्राफ्ट क्रैश करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 निर्माणाधीन हाईवे पर एयरक्राफ्ट के गिरने से बड़ा हादसा टला

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा, जिससे आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

फिर से खड़े हो रहे सवाल

वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर विमानन कंपनी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी हाल ही में महाराष्ट्र में तत्कालानी एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की विमान क्रैश में मौत हुई थी। अब यूपी में एक ट्रैनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है।   

कासगंज से अक्षय पालिवाल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

फ्रांस में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत

सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत; हादसे की जांच जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।