1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत

फ्रांस में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 28, 2026 05:33 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 05:57 pm IST

फ्रांस में स्काईडाइवर्स के ग्रुप को ले जा रहा यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना फ्रांस के Nancy में हुई। जांच एजेंसियों ने हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

फ्रांस में हुई विमान...- India TV Hindi
फ्रांस में हुई विमान दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो)

फ्रांस के पूर्वी भाग में आज (रविवार को) एक विमान हादसा हो गया। फ्रांस में Nancy के पास स्थित Tomblaine एरिया में स्काईडाइवर्स को लेकर जा रहा एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में करीब 11 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल इमरजेंसी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में स्काईडाइविंग के लिए जा रहे लोगों का एक ग्रुप सवार था।

स्काईडाइवर्स को लेकर प्लेन भर रहा था उड़ान

फ्रांस के लोकल चैनल France 3 Grand Est के अनुसार, दुर्घटना के बाद विमान में धमाका होने का भी खतरा था, जिसके मद्देनजर पूरे इलाके को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया था। वहीं, लोकल अखबार L'Est Republicain का कहना है कि विमान ने स्काईडाइवर्स को लेकर उड़ान भरी थी।

पुलिस ने लोगों से की मौके से दूर रहने की अपील

फ्रांस की पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे Salvador Allende Street और आसपास के एरिया में फिलहाल न जाएं, ताकि रेस्क्यू और जांच एजेंसियों के काम में कोई खलल ना पड़े।

विमान हादसे का कारण अभी साफ नहीं

फिलहाल, विमान हादसे का कारण साफ नहीं हो सका है। अफसरों ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के अधिकारी जल्द ही इस विमान हादसे को लेकर डिटेल शेयर कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के कारणों को मालूम करने के लिए जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं।

जांच में इन पहलुओं का रखा जा रहा ख्याल

प्रारंभिक जांच में मौसम की स्थिति, किसी तकनीकी खराबी और अन्य संभावित वजहों को ध्यान में रखकर सभी प्रकार के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विमान हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल के चारों ओर की बैरिकेडिंग

विमान दुर्घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत घटनास्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की और आम नागरिकों की आवाजाही को रोका, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन बिना किसी बाधा के जारी रहे। मौके पर मौजूद एक्सपर्ट टीम विमान के मलबे की जांच में जुटी हैं। साथ ही, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।

ये भी पढ़ें- सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत; हादसे की जांच जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश