1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'किसने कहा मैं रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थी'

'किसने कहा मैं रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थी'

बॉलीवुड में लगातार चल रहे ब्रेकअप के दौर में जिस जोड़ी ने सबसे ज्यादा खुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोडी वो जोडी रणबीर कैटरीना की हैं। दोनों के ब्रेकअप को लेकर रोजआना नए किस्से सामने आते जा रहे हैं।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड में लगातार चल रहे ब्रेकअप के दौर में जिस जोड़ी ने सबसे ज्यादा खुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोडी वो जोडी रणबीर कैटरीना की हैं। दोनों के ब्रेकअप को लेकर रोजआना नए किस्से सामने आते जा रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया कांफ्रेंस में जब कैटरीना से रणबीर और उनके रिश्ते में आई दूरियों का कारण पूछा गया तो कैटरीना का जबाब बहुत ही हैरान कर देने वाला था।

खबरों की माने तो कैटरीना से जब ब्रेकअप को लेकर सवाल किया गया तो कैटरीना कैफ ने कहा- रणबीर के साथ मेरा कोई ब्रेकअप नहीं हुआ हैं। और न ही में उनके साथ रिलेशन में रही हूं।

इसे भी पढ़े:  ब्रेकअप के बाद कैटरीना ने ‘प्यार’ पर दिया बयान

जब दोबारा कैटरीना से वैलेंटाइन डे पर सवाल पूछा गया तो कैट ने कहा कि वो अपना वैलेंटाइन डे तब्बू के साथ मनाएंगी।

कुछ वक्त पहले ही खबरें आई थी कि, कैटरीना और रणबीर का ब्रेकअप हो चुका है। ये दोनों पिछले 6 महीनों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे, लेकिन अब रणबीर अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ कर चले गए हैं। इनके अलग होने के पीछे रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पीदुकोण से लेकर कैटरीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान और कपूर परिवार तक को कारण बताया गया है। लेकिन कोई सही वजह अब तक सामने नहीं आई है।

रणबीर-कैटरीना जल्द ही 'जग्गा जासूस' में रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल इन दिनों फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त के लिए रोक दी गई है। इसका कारण इन दोनों का ब्रेकअप बताया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि कैट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन में व्यस्त है इसलिए कुछ समय के लिए 'जग्गा जासूस' की शूटिंग रोकी गई है।

कैटरीना की आगामी फिल्म 'फितूर' में आदित्य के अलावा तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News