1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना, अनुष्का, जैकलिन जानिए किस फिल्म में साथ आएंगी नजर

कैटरीना, अनुष्का, जैकलिन जानिए किस फिल्म में साथ आएंगी नजर

अली अब एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों को मुख्य किरदारों में देखा जाएगा।

kat- India TV Hindi
kat

नई दिल्ली: अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और सलमान खान मुख्य किरदारों में नजर आए थे। अली इस फिल्म की सफलता के बाद अब अपनी अगली फिल्म की तैयरियों में जुट गए हैं। अली अब एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों को मुख्य किरदारों में देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में कैटरीना कैफ, जैकलिन फर्नाडिज और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ सकती है। हालांकि अब तक इस प्रोजेक्ट के बारे में आधारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में चर्चा अभी से शुरु हो गई है।

इसे भी पढ़े:-

खबरों के मुताबिक अली अब्बास कुछ वक्त पहले इस फिल्म के सिलसिले में आदित्य चोपड़ा से मिल थे। इस फिल्म को आदित्य ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। कैटरीना, जैकलिन और अनुष्का से भी इस फिल्म के बारे में चर्चा की जा चुकी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जैकलिन ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ ली है और उन्हें यह पसंद भी आई है।

किसी फिल्म में इन तीनों अभिनेत्रियों को साथ में काम करते देखना काफी रोचक साबित होगा। इनके फैंस भी इन्हें साथ काम करते देखने के लिए बेताब होंगे।

वैसे बॉलीवुड में इन दिनों वुमेन सेंट्रिक फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है। जहां एक तरफ इन दिनों अली अब्बास की निर्देशन में जैकलिन, कैटरीन, और अनुष्का की फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है, वहीं पिछले दिनों करीना, सोनम और स्वरा की आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' भी चर्चा में बनी हुई थी।

Latest Bollywood News