1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना का यह अंदाज आप भी देखेंगे बार-बार

कैटरीना का यह अंदाज आप भी देखेंगे बार-बार

 Published : Jul 26, 2016 12:10 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 06:51 pm IST

कैटरीना कैफ की शादी के बारे में इन दिनों खूब चर्चा है। खबरों के अनुसार पिछले काफी वक्त से उनकी मां भी उनके लिए लड़के की तलाश कर रही हैं। ऐसे में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए हुए दिखाई दे रही हैं।

Katrina Kaif- India TV Hindi
Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी के बारे में इन दिनों खूब चर्चा है। खबरों के अनुसार पिछले काफी वक्त से उनकी मां भी उनके लिए लड़के की तलाश कर रही हैं। ऐसे में उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे की क्या कैटरीना ने गुपचुप शादी रचा ली है। लेकिन हम आपकों बता दें कि कैट ने किसी से शादी नहीं की है। दरअसल इस तस्वीर पर गौर किया जाए तो आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़े:-

यह तस्वीर उनकी आगामी फिल्म 'बार बार देखो' के टाइटल सॉन्ग 'काला चश्मा' की है। इस गाने का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें कैट सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बोल्ड अंदाज में ठुमके लगाती हुई दिख रही हैं। इसी गाने में कैट मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं।

Katrina Kaif
Katrina Kaif

यह गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसमें कैटरीना और सिद्धार्थ की हॉट जोड़ी के अलावा इसे सबके पसंदीदा बादशाह ने गाया है। कहा जा रहा है कि यह इस सीजन का सबसे हॉट सॉन्ग साबित हो सकता है। इस गाने के पोस्टर और टीजर को देखकर हो सकता है कि कैटरीना के गाने 'चिकनी चमेली' की याद आ जाए। इस फिल्म में पहली बार कैट और सिद्धार्थ साथ में रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

यह फिल्म नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी हैं। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में करण जौहर भी को-प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन