श्रेयस अय्यर बनाम सूर्यकुमार यादव, बतौर कप्तान पहले 5 टी20 मैचों में दोनों का ऐसा रहा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर बनाम सूर्यकुमार यादव, बतौर कप्तान पहले 5 टी20 मैचों में दोनों का ऐसा रहा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर के टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद से अब तक काफी शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें अब तक 5 मुकाबले खेलने के बाद एक में भी जीत हासिल नहीं हुई है।
Published : Jul 08, 2026 02:55 pm IST, Updated : Jul 08, 2026 02:55 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर के लिए आगाज काफी मुश्किल देखने को मिला है, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और उसमें से चार में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक मुकाबला रद्द रहा है। ऐसे में अब बतौर कप्तान अय्यर को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं बल्ले से भी अय्यर कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें वह सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेल सके। ऐसे में हम आपको श्रेयस अय्यर और बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का शुरुआती 5 मुकाबलों में कैसा रिकॉर्ड रहने वाला है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में जिस तरह से टीम इंडिया ने आगाज किया है उसके बाद उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अय्यर ने बतौर कप्तान शुरुआती 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 24.6 के औसत से 123 रन ही बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान 5 टी20 मैचों में 28.8 के औसत से 144 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान पहले 5 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए एक भी शतकीय पारी तो नहीं खेली हैं, लेकिन एक अर्धशतक लगाने में जरूर कामयाब हुए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान शुरुआती 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने भी कोई शतकीय पारी नहीं खेली थी, तो वहीं एक अर्धशतक लगाने में जरूर कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 68 रनों की पारी है। वहीं सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान शुरुआती 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 80 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव दोनों की गिनती टी20 इंटरनेशनल के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें बतौर कप्तान उनके शुरुआती 5 मैचों को लेकर बात की जाए तो उसमें अय्यर के बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के देखने को मिले हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव को लेकर बात की जाए तो उन्होंने बतौर कप्तान पहले 5 टी20 मैचों में 14 चौके और 8 छक्के भी लगाए थे।
6/6Image Source : AP
श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव दोनों का बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में पहले 5 मुकाबलों में स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें सूर्या साफतौर पर आगे दिखाई देते हैं। श्रेयस अय्यर का जहां स्ट्राइक रेट 141.37 का है तो वहीं सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 160 का रहा था।