1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या अब पर्दे पर सलमान संग रोमांस नहीं करेंगी कैटरीना?

क्या अब पर्दे पर सलमान संग रोमांस नहीं करेंगी कैटरीना?

 Published : Jul 03, 2016 08:03 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 09:14 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

Katrina Kaif with Salman Khan - India TV Hindi
Katrina Kaif with Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से फुर्सत मिलते ही सलमान, कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरु कर देंगे। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में आई खबर के अनुसार अब ऐसा नहीं होगा।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार फिल्म में कैटरीना, सलमान के साथ नहीं नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की तलाश जारी है। फिल्म में सलमान के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री का खुलासा भी जल्द ही हो जाएगा।

'ट्यूबलाइट' सलमान और कबीर खान की साथ में तीसरी फिल्मी होगी। इससे पहले इनकी जोड़ी 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर और पिछले साल आई फिल्म बजरंगी भाईजान में धमाल मचा चुकी है। सूत्रों के अनुसार कबीर की इस फिल्म की शूटिंग जुलाई के आखिर में लद्दाख में शुरु होगी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

सलमान और कैटरीना को हाल ही में कंग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में देखा गया था। इस पार्टी में सभी की नजरें इन्ही दोनों पर टिकी हुई थीं।

फिलहाल सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज को सभी को बसब्री से इंतजार है। फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन