मोती किन लग्न या राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए?
मोती किन लग्न या राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए?
आज हम आपको मोती रत्न के बारे में बताएंगे। ये एक ऐसा रत्न है जिसे अमूमन हर कोई बिना जानकारी के ऐसे ही धारण कर लेता है। लेकिन ज्योतिष की मानें तो मोती हर किसी को सूट नहीं करता है। कुछ राशियां या लग्न ऐसे हैं जिन्हें मोती पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
Published : Jul 08, 2026 02:43 pm IST, Updated : Jul 08, 2026 02:49 pm IST
1/6Image Source : india tv
ज्योतिष में रत्न धारण करने का विशेष महत्व बताया जाता है। कहते हैं हर रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है, जिसे धारण करने से उस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आज हम आपको मोती रत्न के बारे में बताएंगे। ये एक ऐसा रत्न है जिसे अमूमन हर कोई बिना जानकारी के ऐसे ही धारण कर लेता है। लेकिन ज्योतिष की मानें तो मोती हर किसी को सूट नहीं करता है। कुछ राशियां या लग्न ऐसे हैं जिन्हें मोती पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
2/6Image Source : magnific
मोती रत्न का संबंध चंद्र देव से माना जाता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और माता का कारक माना गया है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है ऐसे व्यक्ति को मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में मोती रत्न धारण करने से तनाव या डिप्रेशन जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
3/6Image Source : magnific
ज्योतिष अनुसार शुक्र, बुध और शनि की राशियों या लग्न वालों को मोती धारण करने से बचना चाहिए क्योंकि इन राशि वालों को इससे फायदा मिलने की जगह नुकसान होने की संभावना रहती है।
4/6Image Source : pixabay
वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि या लग्न के लोगों के लिए मोती पहनना नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में इन लोगों को इसे धारण करने से बचना चाहिए।
5/6Image Source : unsplash.com
इसके अलावा मोती को हीरा, नीलम, पन्ना और गोमेद के साथ भी धारण नहीं करना चाहिए। ये रत्न सिर्फ पुखराज और मूंगा के साथ धारण कर सकते हैं।
6/6Image Source : unsplash.com
मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि या लग्न के लोगों के लिए मोती पहनना शुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष की मानें तो सिंह, तुला और धनु लग्न के जातक विशेष दशाओं में इसे धारण कर सकते हैं। लेकिन मोती पहनने से पहले किसी रत्न विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।