1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार में पत्नी को क्या कहकर पुकारते हैं लोग, यहां जानिए सही जवाब

बिहार में पत्नी को क्या कहकर पुकारते हैं लोग, यहां जानिए सही जवाब

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 08, 2026 01:56 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 02:39 pm IST

भारत विविधताओं का देश है। यहां हर राज्य में अलग भाषा और अलग बोली आपको देखने को मिल ही जाती है। एक ही वस्तु या फिर एक ही रिश्ते का अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम होता है। आज हम आपको यह बताएंगे कि बिहार में पत्नी को किस नाम से बुलाया जाता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

'कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी'; इस लाइन को तो आपने कई बार सुना ही होगा। यह लाइन यह बताता है कि भारत जैसे देश में जो विविधताओं से भरा है, वहां आपको हर कोस पर पानी का स्वाद बदला हुआ मिल जाएगा तो वहीं चार कोस पर आपको वाणी यानी लोगों के बात करने का तरीका, उनकी बोली और भाषा बदली हुई मिल जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम वाणी पर बात करेंगे। आपने नोटिस किया होगा कि हर राज्य में अलग भाषा है और हर एक राज्य में भी कई बोलियां देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में अलग-अलग जगहों या राज्यों में एक ही रिश्ते के अलग-अलग नाम भी देखने को मिल जाते हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि बिहार राज्य में पत्नी को लोग क्या कहकर बुलाते हैं।

बिहार में पत्नी को क्या कहते हैं लोग?

पत्नी एक बहुत ही कॉमन शब्द है मगर अलग-अलग जगहों पर इसी रिश्ते के अलग-अलग नाम भी है। कहीं पत्नी को बायको कहा जाता है तो कहीं पर जोरू या फिर लुगाई कहा जाता है मगर इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि बिहार में पत्नी को क्या कहकर बुलाया जाता है। आपको बता दें कि बिहार में पत्नी को पत्नी नहीं बल्कि "मेहरारू" कहकर बुलाया जाता है। बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर आपको यही शब्द सुनने को मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि बिहार राज्य में और यूपी के कुछ जगहों पर पत्नी को लोग मेहरारू कहकर बुलाते हैं। इसके अलावा घर की बहू के लिए 'कनिया' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

अन्य राज्य में पत्नी को क्या कहते हैं?

अब आपने यह जान लिया है कि बिहार में पत्नी को क्या कहा जाता है। इसके साथ ही आप शायद आप भी यह जानना चाहते होंगे कि बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में पत्नी को क्या कहकर बुलाया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में पत्नी को 'लुगाई' कहकर बुलाया जाता है। इसके अलावा पंजाब में पत्नी को लोग 'वोट्टी' कहकर पुकारते हैं तो वहीं बंगाल और त्रिपुरा में पत्नी को 'बोउ' कहा जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र में मराठी में पत्नी को 'बायको' कहकर पुकारते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में पत्नी को 'भार्या' कहकर बुलाया जाता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित और इंडिया टीवी इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुछ नहीं रखा जिम में! साइकिल पर जाते चचा का Video हुआ वायरल, देखकर GYM वाले भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।