1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- जैसी मंशा वैसे विचार

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- जैसी मंशा वैसे विचार

 Reported By: Imran Laeek Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 08, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 04:05 pm IST

प्रयागराज से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रयाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। मौर्य ने कई मुद्दों पर बात करते हुए विपक्ष की जमकर घेरेबंदी की।

Keshav Prasad Maurya- India TV Hindi
केशव प्रसाद मौर्य Image Source : PTI

यूपी में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं, इससे पहले ही प्रदेश में राजनीति तेज होती जा रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अब सपा मुखिया अखिलेश यादव पर फिर से हमला बोला है। मौर्य ने अखिलेश को रामद्रोहियों का परिवार तक कह दिया है। मौर्य ने ये बयान प्रयागराज में दिए। 

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक कार्यक्रम के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जैसी जिसकी मंशा रहती है, वैसे ही उसके विचार भी रहते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के परिवार को राम द्रोहियों का परिवार बताते हुए कहा कि राम भक्तों के खून से उनके परिवार के हाथ रंगे हुए हैं। मौर्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर में दर्शन करने जाने की अब तक फुर्सत नहीं मिली है। 

मौर्य बोले, अखिलेश यादव ऊलजुलूल बयान देकर बहुत घटिया हरकत की

इस बीच राम मंदिर में चढ़ावे की जो चोरी हुई है, उसकी एसआईटी जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज है और आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस पर मौर्य ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी अखिलेश यादव ऊलजुलूल बयान देकर बहुत घटिया हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अखिलेश को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए। मौर्य बोले कि अगर अखिलेश यादव ऐसी बयानबाजी करते रहेंगे तो इसका करारा जवाब उन्हें रामभक्त और राष्ट्रभक्त ही देंगे। जिससे 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद की स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात पर भी बोले

चंद्रशेखर आजाद की स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात और तीसरे मोर्चे की अटकलें पर डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी भी मोर्चे से अब बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2027 में यूपी में बीजेपी की तीसरी बार 32 में चौथी बार 37 में पांचवीं बार 42 में छठवीं बार और 47 में सातवीं बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बन जाएगा, तब कोई राजनीतिक दल सत्ता की आने की सोचे, क्योंकि भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य। 

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर किया पलटवार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगे जाने पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस भगवान श्री राम को नहीं मानती थी, रामसेतु के अस्तित्व को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देखकर नकार दिया था। भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल जब सोमनाथ का मंदिर बना रहे थे, उसी समय अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिर बन जाते, लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति के कारण कांग्रेस ने अयोध्या मथुरा और काशी की समस्या को बनाए रखा। बोले कि कांग्रेस इस मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति करती रही, लेकिन भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि विजय सत्य की होगी राम भक्तों की होगी कृष्ण भक्तों की होगी।

यह भी पढ़ें 

CM योगी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- वक्फ के नाम पर क्यों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह बंद हो जाता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।