1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डोंबिवली में डॉक्टर्स के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट का नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, देखें वीडियो

डोंबिवली में डॉक्टर्स के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट का नगरसेवक रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, देखें वीडियो

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 08, 2026 05:41 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 06:37 pm IST

डोंबिवली में डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट के मामले में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को गिरफ़्तार किया गया है। यह गिरफ़्तारी इस घटना को लेकर म्हात्रे और पांच अन्य लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस केस दर्ज होने के बाद हुई है।

डॉक्टर के साथ मारपीट करते शिवसेना नेता- India TV Hindi
डॉक्टर के साथ मारपीट करते शिवसेना नेता Image Source : REPORTER

डोंबिवली में पुलिस ने डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोप में शिंदे गुट के नगरसेवक रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवसेना नेता को उनके घर से हिरासत में लिया। मारपीट डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में बेड उपलब्ध न होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।

समर्थकों के साथ नगरसेवक ने की थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, सोमवार को कल्याण-डोंबिवली के एक सरकारी अस्पताल में शिवसेना कॉर्पोरेटर को अपने समर्थकों के साथ दो डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना के बाद मेडिकल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आउटपेशेंट सेवाएं बाधित हुईं। 

अस्पताल के अधिकारियों के बयान के अनुसार, प्रसव के लिए भर्ती एक महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने पाया कि नवजात शिशु को विशेष देखभाल की आवश्यकता है क्योंकि गर्भनाल बच्चे के गले के चारों ओर दो बार लिपटी हुई थी। चूंकि अस्पताल का NICU भरा हुआ था, इसलिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि बाविस्कर और डॉ. वैभव सालुंखे ने परिवार को शिशु को दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। 

 

पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता ने कही ये बात

डोंबिवली के शास्त्रीनगर के अस्पताल में जिस डॉक्टर सृष्टि बावीसकर के साथ मारपीट हुई उनके पिता महेंद्र बाविस्कर और माता संगीता बाविस्कर अस्पताल पहुंचे थे। इंडिया टीवी से बात करते हुए सृष्टि बावीसकर के माता और पिता ने कहा की ऐसी घटनाओं के बाद अब कोई कैसे अपनी बेटी को पढ़ाएगा लिखायेगा और बाहर काम करने को को भेजेगा। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अगर इस तरह की की हरकत करेंगे तो आम लोगों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है। अस्पताल से बताया गया है कि इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन हमारी बेटी अभी भी मानसिक तौर से काफी परेशान है और वह आगे नौकरी कंटिन्यू करेगी या नहीं करेगी इस पर अभी तक फैसला नहीं ले पाई है।

मारपीट की वीडियो यहां देखें

बता दें कि अस्पताल में मारपीट की घटना के बाद विपक्षी दलों ने शिवसेना पर निशाना साधा था और सत्ता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। वहीं आरोपी शिवसेना नेता ने मारपीट से इनकार किया था।

ये भी पढ़ेंः अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों से मारपीट पर बवाल, शिवसेना पार्षद पर दर्ज हुआ केस

शुद्ध दूध का भ्रम! कैन में बंद पैकेट का दूध पलट रहे विक्रेताओं का VIDEO वायरल

रिपोर्ट- सुनील शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।