A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ पहली बार बनीं लेंसकार्ट की ब्रांड एंबेसडर

कैटरीना कैफ पहली बार बनीं लेंसकार्ट की ब्रांड एंबेसडर

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। बता दें कि हाल ही में उन्हें आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। बयान के मुताबिक कहा जा रहा है कि, कैटरीना अगले 2 वर्षो के लिए...

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। बता दें कि हाल ही में उन्हें आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। बयान के मुताबिक कहा जा रहा है कि, कैटरीना अगले 2 वर्षो के लिए लेंसकार्ट का चेहरा होंगी। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लेंसकार्ट के साथ जुड़ने में खुशी है। लेंसकार्ट भारतीय युवाओं का पसंदीदा ब्रांड है और यह फैशन प्रेमी भारतीयों से जुड़ने का एक प्रयास है।"

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष बंसल ने इस संबंध में कहा कि कैटरीना ब्रांड की एंबेसडर बनने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, "हम किसी ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे जो लेंसकार्ट ब्रांड की छवि के अनुरूप हो और कैटरीना इसके लिए पूरी तरह फिट हैं। उनका गाना 'काला चश्मा' बेहद सफल रहा था और हमें लगता है कि असली चश्मे के साथ भी वह बेहद सफल रहेंगी।"

गौरतलब है कि आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में कैटरीना को एक बार सलमान खान के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। यह वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। कुछ वक्त से लगातार फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसके बाद से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। (Bigg Boss 11: जुबैर ने दी सलमान खान को धमकी, कहा- बिना बॉडीगार्ड के मिले)

Latest Bollywood News