1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के लिए स्टार नहीं हैं कैटरीना, जानिए दबंग खान ने ऐसा क्यों कहा?

सलमान के लिए स्टार नहीं हैं कैटरीना, जानिए दबंग खान ने ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को सबके सामने मजदूर बुलाया। दरअलस सलमान महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके के एक इंजनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स से बातचीत करने पहुंचे थे।

salman - India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को सबके सामने मजदूर बुलाया। दरअसल सलमान महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स से बातचीत करने पहुंचे थे।

इसे भी पढ़े:- सलमान ने फिर किया कैटरीना को सरप्राइज़्ड, जानें कब और कहां?

इस दौरान जब सलमान से पूछा गया कि आज कैटरीना जिस मुकाम पर हैं वह आप की वजह से है? इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं, लोग भले ही उन्हें स्टार समझते हो, लेकिन वह बहुत मेहनती हैं, मेरी नजरों में वह मजदूर हैं।

जब सलमान से रणबीर और कैटरीना के बीच वाली बात पर सवाल किए गए तो इस पर उन्होंने कहा, "वह पन्ना अब पलट चुका है। मुझे जैसा लगता है कि वह बात अब बदल गई है।"

हाल ही में कैटरीना और रणबीर के बीच ब्रेकअप का एक कारण सलमान खान को माना जा रहा था। खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा था कि कैट ब्रेकअप से पहले सलमान से मिली थीं। इसके अलावा इन दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। अब सलमान के ऐसे बयान से इस बात की और इशारा किया जा सकता है कि उन्होंने इनके ब्रेकअप की खबरों पर मोहर लगा दी है।

यहां जब सलमान से उनकी शादी के बारे में सवाल किए गए तो इस पर उन्होंने कहा कि, "मेरी शादी की जब भी बात आती है तो मैं असमंजस में पड़ जाता हूं। मुझे शादी का तो नहीं पता, लेकिन मैं इतना चाहता हूं कि मुझे 3, 4 बच्चे चाहिए। हां मैं जानता हूं कि शादी के बिना बच्चे पाना मुश्किल है, लेकिन मैं मैनेज कर लूंगा।"

Latest Bollywood News