A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैक्सिको में दिखा कैटरीना कैफ का Sizzling लुक, शेयर की तस्वीर

मैक्सिको में दिखा कैटरीना कैफ का Sizzling लुक, शेयर की तस्वीर

कैटरीना कैफ इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए मैक्सिको गई हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है।

Katrina kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Katrina kaif

कैटरीना कैफ(Katrina kaif) इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए मैक्सिकी गई हुई हैं। वेकेशन पर आने से पहले कैटरीना ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' का हैदराबाद शेड्यूल पूरा किया है। मैक्सिको आने के बाद कैटरीना ने अपनी ट्रिप की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शेयर की गई फोटो में कैटरीना ब्लू बीचवियर में नजर आ रही हैं। कैटरीना की इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैन फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। उनकी फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। भारत 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। फिल्म में उनके साथ सलमान खान, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

इस समय कैटरीना रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रही है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। 'सूर्यवंशी' के लिए 'टिप टिप बरसा पानी' गाने को रिक्रिएट किया गया है। कैटरीना ने इस गाने के शूट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Also Read:

एक बार फिर एक्शन फिल्म बना रहे हैं जॉन अब्राहम, 'अटैक' में आएंगे नजर

WWE स्टार जॉन सीना ने कर डाला शिल्पा शेट्टी का ये हाल, Meme को देख एक्ट्रेस ने दिया अनोखा जवाब

Latest Bollywood News