1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. WWE स्टार जॉन सीना ने कर डाला शिल्पा शेट्टी का ये हाल, Meme को देख एक्ट्रेस ने दिया अनोखा जवाब

WWE स्टार जॉन सीना ने कर डाला शिल्पा शेट्टी का ये हाल, Meme को देख एक्ट्रेस ने दिया अनोखा जवाब

 Published : Jul 13, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 12:25 pm IST

WWE स्टार जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी का मजेदार Meme बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम।

meme- India TV Hindi
meme Image Source : INSTAGRAM

WWE स्टार जॉन सीना (John Cena)ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)) के एक मजेदार MEME शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रहा है।  जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  पर शिल्पा की शक्ल को अमेरिकी पहलवान स्टीवन एंडरसन की एक नकली फोटो पर पेस्ट करते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमें शिल्पा बहुत फनी लग रही हैं। सीना ने इस फोटो को कैप्शन दिया है -  'स्टोन कोल्ड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा'।

शिल्पा शेट्टी ने जब इस मीम को देखा तो उन्हें यह इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपनी वॉल पर शेयर किया और लिखा This is Hilarious...

बता दें कि कुछ दिन पहले जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान के लिए स्पेशल मैसेज किया था। दरअसल वियान सन सीना का फैन है और वो WWE और जॉन सीना की सारी फाइट देखता है। जब सीना को पता चला तो वो वियान से बेहद खुश हुए और उसे मैसेज भी किया। इस वाकये को शिल्पा शेट्टी ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन