1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'कॉफी विद करण 9' के नई गेस्ट जोड़ी का खुलासा, रश्मिका-विजय होंगे करण जौहर के शो के मेहमान, प्रोमो जारी

'कॉफी विद करण 9' के नई गेस्ट जोड़ी का खुलासा, रश्मिका-विजय होंगे करण जौहर के शो के मेहमान, प्रोमो जारी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 18, 2026 01:59 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 01:59 pm IST

करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के दूसरे एपिसोड में 'राणाबली' स्टार विजय देवरकोंडा अपनी लेडी लव रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दोनों अपनी डेटिंग और मैरिड लाइफ के बारे में भी बात करते नजर आ रहे हैं।

karan johar- India TV Hindi
करण जौहर के शो में नजर आएंगे रश्मिका-विजय। Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHAR

करण जौहर एक बार फिर अपने चर्चित रियेलिटी शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर चुके हैं। ये इस चैट शो का नौवां और आखिरी सीजन है। 'कॉफी विद कर सीजन 9' के पहले प्रोमो में ही करण जौहर ने साफ कर दिया था कि ये उनके चैट शो का आखिरी सीजन होगा। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर पहुंचे और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। करिश्मा कपूर ने भी सलमान खान को शो में ज्वॉइन किया और दोनों की साथ में मस्ती देखने को मिली। अब इस शो के दूसरे एपिसोड के मेहमानों का भी खुलासा हो गया है। 'कॉफी विद करण 9' के दूसरे एपिसोड में तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बतौर गेस्ट नजर आएंगे।

रश्मिका ने विजय देवरकोंडा को शादी के लिए सैकड़ों पर पूछा था?

इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट प्रोमो शेयर करते हुए, फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा, 'आप सभी को इन दोनों को मेरे काउच पर देखने का बेसब्री से इंतजार है... इनके बीच की केमिस्ट्री अभी से नजर आने लगी है।' प्रोमो वीडियो में करण, विजय और रश्मिका से पूछते हैं- 'क्या आपने शादी के लिए एक-दूसरे को प्रपोज किया था?' जवाब में रश्मिका 'हां' में सिर हिलाती हैं। विजय कहते हैं- 'तुम, 100 बार पूछ चुकी हो तो चलो कर लेते हैं।' इस पर करण हैरान रह जाते हैं और रश्मिका से पूछते हैं कि क्या उन्होंने सच में विजय को इतनी बार प्रपोज किया था? जवाब में रश्मिका कहती हैं कि 'मैं पूरे साल शादी के लिए पूछती रही।'

'राणाबली' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं विजय-रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों राहुल सांकृतियन की एक्शन-एपिक फिल्म 'रणबाली' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के सामने रजनीकांत की 'जेलर 2', यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' जैसी फिल्में हैं और कमाई के मामले में फिलहाल ये नई नवेली और प्रहार से आगे चल रही है। लेकिन, थलाइवा की फिल्म के सामने विजय की फिल्म का जादू फीका पड़ता नजर आ रहा है। दो दिनों में ये फिल्म मात्र 16 करोड़ ही कमा सकी है, जबकि रजनीकांत की फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े से महज इंच भर ही दूर है।

'कॉफी विद करण' के बारे में

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' की बात करें तो ये इस चर्चित रियेलिटी शो का नौवां और आखिरी सीजन है। कॉफी विद करण 9 की शुरुआत 14 अक्टूबर को हुई, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट शामिल हुए और शो में कई दिलचस्प खुलासे किए। यह एपिसोड जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ और दर्शकों के बीच काफी पसंद कियागया। गौरतलब है कि इस सेलिब्रिटी चैट शो के पिछले सीजन भी काफी पसंद किए गए थे, जो इसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ेंः नीति मोहन-शक्ति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता बृज मोहन शर्मा का निधन, श्रेया घोषाल-नेहा धूपिया ने जताया शोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।