1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सीता' बनीं टीवी की अंगूरी भाभी, दिल्ली की रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाया खास किरदार, वायरल हुआ वीडियो

'सीता' बनीं टीवी की अंगूरी भाभी, दिल्ली की रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाया खास किरदार, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 18, 2026 10:13 am IST,  Updated : Oct 18, 2026 10:13 am IST

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रामलीला में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं।

shilpa shinde- India TV Hindi
शिल्पा शिंदे। Image Source : INSTAGRAM/@CLASSYMISSYSASSY

शिल्पा शिंदे टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। पॉपुलर सिटकॉम 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका ने उन्हें खासी लोकप्रियता दिलाई थी। हाल ही के दिनों में शिल्पा शिंदे 'लॉकअप 2' में नजर आईं, जिसमें वह अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में बनी रहीं। अपने अंदाज के चलते वह लगातार शो के अन्य कंटेस्टेंट्स के निशाने पर बनी रहीं। इस बीच शिल्पा शिंदे फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वह माता सीता का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह माता सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह वनवास से जुड़ा खास सीन निभाती नजर आ रही हैं।

सीता बनीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में दिल्ली के शालीमार बाग में आयोजित रामलीला में भाग लिया, जिसमें वह माता सीता के किरदार में नजर आईं। वीडियो में उन्हें वो सीन निभाते देखा जा सकता है, जिसमें माता सीता लक्ष्मण से भगवान राम को खोजने के लिए कहती हैं। इस वीडियो में शिल्पा शिंदे भगवा रंग की साड़ी और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रही हैं और लक्ष्मण से भगवान राम को खोजने की विनती करती हैं। लेकिन, लक्ष्मण उन्हें अकेला छोड़कर जाने से इनकार कर देते हैं, क्योंकि उन्हें माता सीता की सुरक्षा की चिंता होती है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाई माता सीता की भूमिका

शिल्पा शिंदे का ये वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा-'शिल्पा शिंदे, माता सीता के रूप में। शालीमार बाग।' बता दें, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग, 1653 का मुगलकालीन शाही बगीचा है, जहां हर साल रामलीला होती है और ये विजयादशमी उत्सव का एक सांस्कृतिक आकर्षण है। ये रामलीला स्थानीय रामलीला कमेटियों द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें पारंपरिक नाट्य शैली के साथ दस दिनों तक रामायण के दृश्यों का मंचन चलता है, जिसमें टीवी और फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देते हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

लॉकअप 2 में नजर आई थीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे पिछले दिनों रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आई थीं और इस दौरान अपने गेम को लेकर वह काफी सुर्खियों में थीं। एकता कपूर के इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान ने होस्ट किया और श्रेया कालरा इसकी विजेता बनीं। शिल्पा शिंदे ने शो में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली और आते ही सभी कंटेस्टेंट्स की नाक में दम कर दिया। लेकिन, श्रेया कालरा के साथ उनकी दोस्ती काफी पसंद की गई। शो खत्म होते ही शिल्पा शिंदे सीधे कर्जत स्थित अपने शेल्टर होम गईं, जहां की बुजुर्ग महिलाओं ने फूलों की माला और आरती के साथ उनका स्वागत किया। शिल्पा शिंदे ने शो के दौरान भी इस शेल्टर होम का जिक्र किया था।

ये भी पढ़ेंः काजोल के दुर्गा पंडाल में पहुंची महिला पर आईं माता, 'धुनुची नृत्य' के दौरान बदले हाव-भाव, पीछे हटीं तनीषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।