1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं संग मनाया जश्न, बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई'

Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं संग मनाया जश्न, बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 07, 2026 08:02 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 08:02 am IST

'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के बजाय शिल्पा शिंदे अपने शेल्टर होम पहुंचीं, जहां बुजुर्ग महिलाओं ने फूलों, आशीर्वाद और खुशी के आंसुओं के साथ उनका स्वागत किया। इस इमोशनल वीडियो को देखकर फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

shilpa shinde- India TV Hindi
शिल्पा शिंदे Image Source : INSTAGRAM/@SHILPA_SHINDE_OFFICIAL

'लॉक अप 2' भले ही खत्म हो गया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह शो अभी भी कई वजह से चर्चा में बना हुआ है। इसकी सक्सेस पार्टी में कंटेस्टेंट्स के साथ होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुए। हालांकि, इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शिंदे नजर नहीं आईं। इसके बजाय एक्ट्रेस सीधे कर्जत स्थित अपने शेल्टर होम गईं, जहां फूलों की माला लिए इंतजार कर रही बुजुर्ग महिलाओं ने उनका दिल छू लेने वाला स्वागत किया। सोशल मीडिया पर 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा ने यह इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।

शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे ने इस इमोशनल मुलाकात का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'लॉक अप के बाद घर वापसी... इतना सारा प्यार और सपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही विनर बन गई हूं!! दिल से आप सभी का शुक्रिया!' वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही शिल्पा वहां पहुंचीं, बुजुर्ग महिलाओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं एक्ट्रेस ने उनका आशीर्वाद लिया और सभी से गर्मजोशी से मिलीं। एक बहुत ही भावुक पल तब आया, जब एक बुजुर्ग महिला ने शिल्पा का हाथ चूमा और उनसे हाथ मिलाया। कई सेलेब्रिटीज ने इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दिए।

शिल्पा शिंदे ने बुजुर्ग महिलाओं संग मनाया जश्न

इसके बाद शिल्पा शेल्टर होम में मौजूद दूसरी महिलाओं से भी मिलीं। हर महिला ने उन्हें फूल दिए या माला पहनाई। एक्ट्रेस को वापस देखकर एक महिला की आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरे वीडियो में शिल्पा ने 'लॉक अप 2' के सफर के दौरान मिले अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिली थी, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों को बहुत प्यार मिला।

श्रेया कालरा बनीं लॉक अप 2 विनर

लॉक अप 2 खत्म हो चुकी है, जिसमें श्रेया कालरा ने विनर की ट्रॉफी जीती और 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम अपने नाम किया। शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश रावत ने सेकंड रनर-अप की जगह हासिल की। ​​शिल्पा शिंदे चौथे स्थान पर रहीं और बहुत कम अंतर से टॉप 3 में जगह बनाने से चूक गईं। फाइनल तीन में जगह न बना पाने के बावजूद शिल्पा पूरे सीजन के दौरान श्रेया की सबसे बड़ी सपोर्टर्स में से एक रहीं।

ये भी पढ़ें - गिले-शिकवे भूल 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा को लगाया गले, स्पेशल पोस्ट ने जीता दिल

शिल्पा शिंदे की एंट्री से 'लॉक अप 2' में बढ़ी तनातनी, शिवांगी जोशी के बयान से छिड़ी बहस, आकांक्षा चमोला का बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन