1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. शिल्पा शिंदे की एंट्री से 'लॉक अप 2' में बढ़ी तनातनी, शिवांगी जोशी के बयान से छिड़ी बहस, आकांक्षा चमोला का बड़ा दावा

शिल्पा शिंदे की एंट्री से 'लॉक अप 2' में बढ़ी तनातनी, शिवांगी जोशी के बयान से छिड़ी बहस, आकांक्षा चमोला का बड़ा दावा

 Published : Jul 05, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 02:04 pm IST

श्रेष्ठा अय्यर के बाहर होने के बाद 'लॉक अप 2' में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से तहलका मचा गया है। 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे इस रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं।

shilpa shinde, Shivangi Joshi- India TV Hindi
शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIAREALITY

शिल्पा शिंदे की 'लॉक अप 2' में एंट्री हो चुकी है और उनके घर के अंदर जाते ही ड्रामा और बढ़ गया है। 'भाबीजी घर पर हैं' की ओजी अंगूरी भाभी इस नेटफ्लिक्स रियलिटी शो में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं और उनका एक नया प्रोमो सामने आया है, जो चर्चा में बना हुआ है। उनके आने से कंटेस्टेंट्स परेशान हो गए हैं और उनका तनाव बढ़ गया है। खाने को घर लड़ाई शुरू होती है, जो बाद में बहस में बदल जाता है।

शिल्पा शिंदे की एंट्री मची हलचल

नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लॉक अप सीजन 2 के हालिया प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर दिए गए खाने को खाने से मना करते हुए देखा जा सकता है। इससे रितेश देशमुख काफी परेशान नजर आ रहे हैं और सुनीता आहूजा को डांट भी लगाई है, क्योंकि वह खुद के बजाय बाकी सबके बारे में सोच रही हैं। राम कपूर शो से बाहर जाने की जिद करते हैं और कहते हैं कि वह अब खाना नहीं खाना चाहते। साथ ही शो से बाहर जाने की बात करते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह ऐसे शो के लिए नहीं बने हैं।

शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी में हुई लड़ाई

नया प्रोमो शिल्पा शिंदे की एंट्री पर फोकस करता है, जो तुरंत कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। उनके आने पर रिएक्शन देते हुए शिवांगी जोशी कहती हैं, 'उनसे बात करना मुश्किल है।' आकांक्षा चमोला भी आगे परेशानी का अनुमान लगाती हैं और कहती हैं, 'शिल्पा के साथ झगड़ा हो सकता है।' इसके तुरंत बाद शिल्पा एक कंटेस्टेंट पर चिल्लाती हुई दिखती हैं। शिवांगी उनसे भिड़ जाती हैं और कहती हैं कि ऐसा लगता है कि शिल्पा अपने हाव-भाव से बहुत हावी हो रही हैं। बहस तब और बढ़ जाती है, जब शिल्पा जवाब देती हैं, 'तुम चिल्ला क्यों रही हो?' प्रोमो खत्म होने से पहले शिल्पा हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और सूफी मोतीवाला को बुलाती हैं और कहती हैं, 'अगर तुम झुंड में खेलना चाहते हो तो खेलो।'

शिल्पा शिंदे की एंट्री से बढ़ा ड्रामा

मेकर्स ने 5 जुलाई को ऑफिशियली अनाउंस किया कि शिल्पा शिंदे लॉक अप 2 में सीजन की पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगी। अनाउंसमेंट वीडियो में शिल्पा पूरे कॉन्फिडेंस से कहती हैं, 'सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गाड़ी जमाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें कह दो जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता तब तक ही उनका राज चलता रहेगा।'

ये भी पढे़ं- आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की लगाई क्लास, 'ईविल पर्सन' का दिया टैग, बोलीं- 'बहुत बुरी इंसान हो'

'लॉक अप 2' फेम वरुण यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा का निधन, दोस्त आरुष भोला ने दी दुखद खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन