1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. गिले-शिकवे भूल 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा को लगाया गले, स्पेशल पोस्ट ने जीता दिल

गिले-शिकवे भूल 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा को लगाया गले, स्पेशल पोस्ट ने जीता दिल

 Published : Aug 03, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 06:42 pm IST

'लॉक अप 2' में चल रहे मतभेदों को भुलाकर शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने एक-दूसरे को गले लगा लिया है। अब सोशल मीडिया पर 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम शिल्पा ने श्रेया के लिए स्पेशल नोट शेयर किया है।

Shilpa Shinde, Shreya Kalra- India TV Hindi
शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा Image Source : INSTAGRAM/@SHILPA_SHINDE_OFFICIAL

'लॉक अप 2' में एक इमोशनल पल देखने को मिला, जब शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने अपने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। टास्क के दौरान 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम शिल्पा ने श्रेया की तारीफ की और कहा कि वह पहली फाइनलिस्ट बन सकती है। हालांकि, इस टास्क के पहले दोनों में जबरदस्त लड़ाई हुई थी, जिसकी वजह से सेल में बंद बाकी लोगों को 440 वोल्ट का  झटका लगा था। अब अचानक फिनाले के पहले दोनों को साथ देख सभी कैदी की चिंता बढ़ा गई है कि आखिरी इनका गेम प्लान क्या है।

शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की लड़ाई हुई खत्म

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' हालिया एपिसोड के दौरान, जिन दो कंटेस्टेंट्स के बीच अनबन थी। वे अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाती दिखीं और एक-दूसरे के सपोर्ट में फिर आ गईं। इस एपिसोड के बाद श्रेया और शिल्पा ने अपनी साथ में एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में दोनों के साथ में बिताए पलों की एक खास झलक देखने को मिलेगी। तस्वीरों के साथ उन्होंने सुलह पर अपनी खुशी जाहिर की और इशारा किया कि गलतफहमियों को रिश्तों पर हमेशा हावी नहीं होने देना चाहिए। उनके दिल से निकले संदेश में नई शुरुआत और पुराने झगड़ों से आगे बढ़ने के मौके के लिए आभार झलकता था।

शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा को लगाया गले

शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा के इस इमोशनल पल ने जल्द ही फैंस का ध्यान खींचा, जिन्होंने लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के बजाय शांत रहने का सोचा। लड़ाई खत्म होने के बाद श्रेया ने भी अपनी दोस्ती दिखाई और शिल्पा को बाहर न करने का फैसला किया। शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा के साथ एक फोटो शेयर की, जिसका कैप्शन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने लिखा, 'सभी को फ्रेंडशिप डे की डेर सारी बधाई, प्यारी श्रेया के साथ यह तस्वीर बहुत पसंद आई। shreyakalraa के साथ ढेर सारी हंसी-मजाक और कभी न भूलने वाली यादों के नाम।'

'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा

जेलर रितेश देशमुख एक्टर हर्षद चोपड़ा को 'लॉक अप 2' का पहला फाइनलिस्ट घोषती करते हैं। यह इमोशनल पल यहीं खत्म नहीं होता, शिवांगी जोशी पहले फाइनलिस्ट हर्षद की वजह रोने लगती है। एक्ट्रेस को रोता देखकर हर्षद भी परेशान हो जाता है। हालांकि, श्रेया कालरा सभी को बचा लेती है और शिवांगी जोशी को बाहर कर देती है।

ये भी पढ़ें - 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी हुई बाहर, श्रेया कालरा की पावर ने बदला खेल

'लॉक अप 2' से आकांक्षा चौधरी हुई बाहर, कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, पामेला सेरेना का भी कटा पत्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन