1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब मेट्रो स्टेशन पर जमकर थिरके कैटरीना-सिद्धार्थ

VIDEO: जब मेट्रो स्टेशन पर जमकर थिरके कैटरीना-सिद्धार्थ

कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी फिल्म 'बार बार देखो' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर और इसके गानों को दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। खासकर 'काला चश्मा'...

Katrina kaif And Sidharth Malhotra- India TV Hindi
Katrina kaif And Sidharth Malhotra

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी फिल्म 'बार बार देखो' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर और इसके गानों को दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। खासकर इसके गाने 'काला चश्मा' की बात करें तो इसने अपनी अलग ही जगह बना ली है। यह गाना आजकल हर कहीं रेडियो स्टेशंस और पार्टी में सुनने को मिल रहा है। इस गाने की दीवानगी फिल्म की स्टार कास्ट में काफी देखने को मिल रही है। कैट और सिद्धार्थ इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वह फिल्म के प्रचार के लिए गुलाबी शहर जयपुर पहुंचे, जहां उनके इस गाने का क्रेज देखने को मिला।

इसे भी पढ़े:-

मंगलवार को करीब 11:30 बजे ये दोनों जयपुर के श्याम नगर मेट्रो पर पहुंचे और इन दोनों ने अपने डांस क्रू के साथ स्टेशन पर ही जमकर ठुमके लगाए। इस फ्लैश मोब को सिद्धार्थ ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट किया। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना और सिद्धार्थ पहली बार साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में कैट काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्हें पहले किसी भी फिल्म में इतने हॉट लुक में नहीं देखा गया है। 'बार बार देखो' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसके अलावा कैटरीना अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखेंगीं। जल्दी ही वह इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरु करने वाली हैं।

Latest Bollywood News