1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बार बार देखो': भाभी के जिक्र पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

'बार बार देखो': भाभी के जिक्र पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

 Published : Aug 29, 2016 02:13 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 02:13 pm IST

कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी फिल्म 'बार बार देखो' इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रही है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्रशंसा मिल रही है।

kat- India TV Hindi
kat

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी फिल्म 'बार बार देखो' इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रही है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्रशंसा मिल रही है। साथ ही फिल्म के गानों को भी दर्शकों से खूब सराहना हासिल हो रही है। लेकिन जहां एक तरफ दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है वहीं इस फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है।

इसे भी पढ़े:-

नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने के लिए कहा है। खबरों के अनुसार मेकर्स इसे लेकर कोई विवाद नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस सीन को हटाना देना ही ठीक समझा। दरअसल फिल्म के एक सीन में कुछ महिलाएं एक बार में ब्रा पहने हुए नजर आ रही हैं।

फिल्म की पूरी टीम सेंसर बोर्ड के इस फैसले से काफी नाराज है। फिल्म के एक सदस्य ने कहा है कि, “हम ऐसे वक्त में नहीं जी रहे हैं जहां महिलाएं अंडरगारमेंट्स के बारे बात नहीं कर सकतीं। 10 साल पहले शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी फिल्म 'दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे' में ब्रा का सीन दिखाया गया था। लेकिन आज हमारी फिल्म में ब्रा सीन पर आपत्ति जताई जा रही है।“

फिल्म के एक सीन में कॉमिक पोर्न स्टार सविता भाभी का भी जिक्र किया गया है। सेंसर बोर्ड ने इसे भी हटाने की मांग की है। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, “फिल्म में सविता भाभी के नाम का इस्तेमाल एक सीन में मजाकियां अंदाज में किया गया है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस पर भी आपत्ति जताई है। अगर सविता भाभी का जिक्र गलत है तो हाल ही में रिलीज हुई टाइगर और जैकलिन की फिल्म ‘अ फ्लांइग जट’ में सनी लियोन के नाम के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई जानी चाहिए।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन