1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना ने बिकनी लुक के लिए घटाया 7 किलो वजन

कैटरीना ने बिकनी लुक के लिए घटाया 7 किलो वजन

 Published : Aug 19, 2016 07:40 am IST,  Updated : Aug 19, 2016 11:19 am IST

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म में वह हॉट एण्ड बोल्ड लुक के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के गाने 'सौ आसमान' में वह बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं।

kat- India TV Hindi
kat

मुंबई: अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म में वह हॉट एण्ड बोल्ड लुक के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के गाने 'सौ आसमान' में वह बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसमें कैटरीना की छरहरी काया लोगों को खूब भा रही है लेकिन इसके लिए कैटरीना ने कड़ी मेहनत की है। कैटरीना ने इस किरदार के लिए सात किलोग्राम वजन कम किया है।

इसे भी पढ़े:-

योगा के कई सेशन और जमकर वर्कआउट करने के बाद उनका यह लुक अब सबके सामने है।

सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना ने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की उतनी अभी तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं की। इसी का नतीजा है कि आज आप कैटरीना को इतना स्लिम देख रहें हैं, उतना पहले कभी नहीं देखा होगा। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि एक दशक पहले बॉलीवुड में दस्तक देने के बाद भी वह इंडस्ट्री की सबसे हॉट और फ्रेश फेस बनी हुई हैं।

फिल्म में कैटरीना, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में ये दोनों पहली बार साथ में पर्दे पर अभिनय करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में दोनों के बीच काफी हॉट सीन फिल्माए गए हैं। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन