1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में रहते हैं? तो सर्विस ऐप से मेड बुलाने से पहले यह खबर पढ़ लें, 55 साल के बुजुर्ग के साथ हो गया कांड

दिल्ली-NCR में रहते हैं? तो सर्विस ऐप से मेड बुलाने से पहले यह खबर पढ़ लें, 55 साल के बुजुर्ग के साथ हो गया कांड

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 02, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 10:03 pm IST

दिल्ली के द्वारका में हुई यह घटना उन सब लोगों को सावधान करने वाली है जो लोग आजकल सर्विस ऐप का इस्तेमाल कर घर में अनजान लोगों को सफाई या अन्य कामों के लिए बुला लेते हैं।

सर्विस ऐप से घर की सफाई...- India TV Hindi
सर्विस ऐप से घर की सफाई के लिए मेड बुलाना पड़ा भारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FREEPIK

दिल्ली के द्वारका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक सर्विस ऐप से घर की सफाई के लिए मेड को बुलाना एक परिवार को बहुत भारी पड़ गया। मेड ने सफाई करने के बाद घर में उस वक्त मौजूद 55 साल के एक शख्स पर रेप का आरोप लगा कर पुलिस को कॉल कर दिया। इसके बाद पूजा गिरी नाम की इस महिला ने ब्लैकमेलइंग का खेल शुरू किया और पुलिस में शिकायत ना करने की एवज में उस शख्स के बेटे से 5 लाख रुपए की डिमांड की।

पीड़ित के बेटे ने पूजा के पैसे मांगते हुए और उसको पैसे देते हुए की वीडियो बनाई और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता लगा इस महिला ने झूठी कॉल पुलिस को की थी और उसका मकसद सिर्फ उस शख्स को ब्लैकमेल करने का था। 

सर्विस ऐप मेड का डरावना खेल

ये मामला मंगलवार 30 जून का है और पुलिस ने बुधवार को इस मेड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला पूजा गिरी कापसहेड़ा की रहने वाली है। वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी से जुड़ी हुई है, जो ऑनलाइन ऐप के जरिए घरों में सफाई की सेवाएं प्रदान करती है। मंगलवार दोपहर करीब 12:10 बजे पूजा को ऐप के जरिए द्वारका के 'चित्रकूट अपार्टमेंट' में रहने वाले शख्स के घर सफाई का काम अलॉट हुआ था। पीड़ित गुरुग्राम के प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं और उस वक्त घर पर अकेले थे।

बुजुर्ग के बेटे को भी दी धमकी

महिला ने घर की सफाई की और जैसे ही काम खत्म हुआ, उसने एक खौफनाक प्लान रचा। उसने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन (112) पर कॉल करके आरोप लगाया कि जब वह काम खत्म करके जाने लगी, तो शख्स ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने पीड़ित के बेटे से भी संपर्क किया और धमकी दी कि अगर उसने तुरंत 5 लाख रुपये नहीं दिए, तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी और समाज में उनकी बदनामी कर देगी।

पीड़ित के बेटे की सूझबूझ ने किया पर्दाफाश

पीड़ित के बेटे ने बेहद सूझबूझ से काम लिया। उसने पूजा गिरी को पैसे देने के बहाने एक जगह बुलाया। जब पूजा डील के तहत आंशिक रकम के रूप में 2 लाख रुपये ले रही थी, तब पीड़ित के बेटे ने पैसे मांगने और उसे लेने का पूरा वीडियो अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल) में चुपके से रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसने तुरंत पुलिस को इस ब्लैकमेलिंग की जानकारी दी। द्वारका सेक्टर-23 पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो साफ हो गया कि महिला की पीसीआर कॉल पूरी तरह झूठी थी और उसका एकमात्र मकसद परिवार को डराकर मोटी रकम वसूलना था।

पहले भी सफाई करने आ चुकी थी पूजा

पुलिस की जांच में सामने आया कि ये महिला पहले भी इस घर में सफाई के लिए आ चुकी थी। फिलहाल इस महिला को कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। उसके पास से ब्लैकमेलिंग के 2 लाख रुपये भी रिकवर किए गए।

यह भी पढ़ें-

नौकरी के तीसरे ही दिन 60 लाख के गहने लेकर फरार हुई नाबालिग मेड, शादी के लिए रची थी बड़ी साजिश

दिल्ली में रूह कंपा देने वाली वारदात: डॉक्टर ने 'काला जादू' के शक में नौकरानी को उतारा मौत के घाट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।