वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की बदलती चाल और उनकी युति का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होता है। 22 जुलाई को बनने वाला पंचांक योग भी कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों को रिश्तों, धन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। पंचांक योग के अशुभ प्रभाव से इन 4 राशियों पर संकट मंडरा सकता है। ऐसे में इन जातकों को हर कदम पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
22 जुलाई से पंचांक योग का असर
द्रिक पंचांग के अनुसार 22 जुलाई को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर मंगल और वरुण ग्रह 72 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। जिससे पंचांक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह एक महत्वपूर्ण योग माना जाता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। पंचांक योग बनते ही इन 4 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि: रहना होगा संभलकर
मिथुन राशि के विवाहित लोगों के लिए पारिवारिक मामलों में तनाव बना रह सकता है। पुराने विवाद सुलझने के बजाय और उलझ सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी कुछ कमजोर रह सकता है। साथ ही लकड़ी या फर्नीचर की किसी वस्तु के कारण चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि: बढ़ सकती हैं परेशानियां
इन जातकों के लिए पंचांक योग अशुभ परिणाम ला सकता है। इस राशि वालों को पारिवारिक मामलों में अपेक्षित समाधान मिलने में देरी हो सकती है। आय बढ़ाने के प्रयास भी मनचाहा परिणाम नहीं दे सकते। इसके अलावा ऊंचाई वाले स्थानों पर काम करते समय या यात्रा के दौरान सतर्क रहे।
धनु राशि: आर्थिक चिंता
धनु राशि के लिए घरेलू माहौल प्रतिकूल रह सकता है। आर्थिक स्थिति भी दबाव में रह सकती है और पुराने निवेश से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना कम मानी गई है। वहीं, गले और कान से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि: विवादों से दूर रहे
कुंभ राशि वाले आर्थिक दबाव के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कानूनी मामलों में भी बिना वजह उलझने की आशंका है, इसलिए किसी भी दस्तावेज या फैसले में जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: शुक्र 4 जुलाई को करेंगे केतु के नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ