1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र 4 जुलाई को करेंगे केतु के नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ

शुक्र 4 जुलाई को करेंगे केतु के नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 02, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 05:28 pm IST

शुक्र ग्रह 4 जुलाई की शाम को केतु के नक्षत्र मघा में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों लाभ प्राप्त हो सकता है, आइए जानते हैं।

Shukra Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन Image Source : MAGNIFIC

शुक्र ग्रह 4 जुलाई की शाम को केतु के नक्षत्र मघा में गोचर कर जाएंगे। केतु का नक्षत्र परिवर्तन शाम 7 बजे के बाद होगा। शुक्र का मघा नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव दिखेंगे और साथ ही आर्थिक रूप से भी ये राशियां शुभ परिणाम प्राप्त कर सकती हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

शुक्र ग्रह के नक्षत्र बदलने से आपके प्रेम संबंधों में सुखद बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोग लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं और सकारात्मक जवाब मिलने के भी आसार हैं। आर्थिक रूप से भी मेष राशि के जातकों को लाभ मिलने के आसार हैं। निवेश किए गए धन से मनचाहा रिटर्न मिलने के योग हैं। इस राशि के जातक सामाजिक स्तर पर भी सुखद बदलाव देख सकते हैं। अगर आप सामाजिक स्तर पर कार्यरत हैं तो आपकी ख्याति बढ़ सकती है। 

सिंह राशि 

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 4 जुलाई को होगा और 5 तारीख को शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए सिंह राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन, आर्थिक और करियर के क्षेत्र में आशातीत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुक्र की स्थिति के चलते वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ सकता है। इसके साथ ही सिंह राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति भी मिलेगी। कुछ लोग व्यवसाय में लाभ पा सकते हैं वहीं करियर के क्षेत्र में भी पदन्नति मिलने के आसार हैं। 

तुला राशि  

शुक्र ग्रह की स्थिति आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर सकती है। आप अगर रचनात्मक कार्य करते हैं तो आपके लिए समय बेहद सुखद हो सकता है, आपके काम को नई पहचान मिल सकती है। इस राशि के जातकों को मनचाही जगह पर रोजगार मिलने की भी संभावना है। आर्थिक पक्ष से जुड़ी कई चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने आप निकल सकते हैं। समाज के गणमान्य लोगों से आपको मुलाकात हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

शुक्र संग केतु बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, 4 जुलाई से मिल सकते हैं शुभ परिणाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।